Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, दरोगा की मौत:गोरखपुर से बदमाश को पकड़ने गई थी टीम, महराजगंज में हादसा, 2 पुलिसकर्मी घायल

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर की पुलिस टीम रविवार की रात एक बदमाश को पकड़ने गई महराजगंज जिले में गई थी। दबिश देकर लौटते समय सुबह 6:45 बजे चालक को नींद आ गई, जिससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रामगढ़ताल थाने के दरोगा संतोष कुमार, उप निरीक्षक रमेश चंद कुशवाहा और गीता गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। वह बिहार के सिवान जिले असांव थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव के रहने वाले थे। उनके परिजनों को मौत की सूचना दे दी गई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… रामगढ़ताल थाने की टीम एक जालसाजी के मामले में दबिश देने महराजगंज जिले में गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा संतोष कुमार, दारोगा गीता, चालक और दो अन्य सदस्य शामिल थे। सुबह करीब 6:45 बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके से गुजरते समय स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक पेड़ से जा टकराया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दारोगा संतोष कुमार की हालत गंभीर थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिनव त्यागी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो घायल दरोगा का इलाज चल रहा है। जबकि एक दरोगा की मौत हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में कई कांग्रेस नेता दूसरे दिन भी हाउस अरेस्ट:मनरेगा बचाओ आंदोलन के चलते घरों के बाहर पुलिस बल तैनात
    Next Article
    गोरखपुर में 'टाटा हैरियर' पलटी, VIDEO:उछलकर बीच डिवाइडर पर गिरी, गाड़ी बुरी तरह डैमेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment