Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पड़ोसी ने मैकेनिक को मारकर घर के बाहर फेंकी लाश:आगरा में परिवार ने घर घेरा, पत्नी शव से लिपटकर बेहोश हुई

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में एक मैकेनिक की लाश उनके घर के बाहर पड़ी मिली। उनके पैर पर चोट के निशान थे। घरवालों ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पड़ोसी पर 4 लाख रुपए उधार थे। वह सुबह रुपए मांगने गए थे। तभी पड़ोसी ने उनकी हत्या कर शव घर के बाहर फेंक दिया। गुस्साए घरवालों ने आरोपी का घर घेर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, हंगामा बढ़ गया। मैकेनिक की पत्नी और बेटी आरोपी के घर के बाहर हंगामा करते-करते बेहोश हो गईं। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग युवक को गोद में उठाकर घर से बाहर लाते दिख रहे हैं। इसके बाद उसे सड़क पार कर उसके घर के सामने छोड़कर चले जाते हैं। इस बीच, पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर सुरक्षा घेरा बना दिया। लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी की। करीब 3 घंटे बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पाई। पुलिस ने मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के भगवती बाग क्षेत्र का रविवार सुबह 10:30 बजे है। 4 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… फाउंड्री नगर के रहने वाले दिनेश शर्मा (55) पेशे से मैकेनिक थे। वह मशीनों की मरम्मत का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू शर्मा (52), 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। बड़े बेटे विष्णु शर्मा (30) और बेटी प्रिंसी शर्मा (24) की शादी हो चुकी है। दूसरा बेटा आकाश (22) और छोटी बेटी रश्मि (20) घर पर ही रहते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे दिनेश का शव उनके घर के बाहर पड़ा मिला। उनके पैर पर चोट के निशान भी थे। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घरवाले शव लेकर घर लौटे और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पड़ोसी को घर से बाहर निकालकर अपने हवाले करने की मांग करने लगे। 100 मीटर की दूर रहने वाले पड़ोसी पर हत्या का आरोप दिनेश के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उदय अग्रवाल उर्फ कुल्ली का मकान है। उदय स्टेशनरी की दुकान चलाता है। दिनेश की पत्नी मंजू शर्मा ने बताया- उदय ब्याज पर रुपए देता है। मेरे पति ने उदय को 4 लाख रुपए उधार दिए थे। आज सुबह करीब 9 बजे वह अपनी उधारी मांगने उसके घर गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद पति दिनेश का शव उनके घर के बाहर दरवाजे के पास पड़ा मिला। घरवालों का आरोप है कि दिनेश को पीटने के बाद शव को बाहर फेंका गया है। उदय का ब्याज का बहुत बड़ा काम है। उसके छोटे भाई ओम प्रकाश उर्फ धुरिया ने 15 साल पहले गोली मारकर एक हत्या भी की थी। इन लोगों ने क्षेत्र के 5-6 मकान अपने पास गिरवी रख रखे हैं। कई लोग इसके डर से पलायन कर चुके हैं। ये लोग रसूखदार हैं। आधे से ज्यादा क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। अवैध तरीके से 10 फीसदी से अधिक ब्याज पर रुपए देते हैं। पड़ोसी को बाहर निकालने की मांग पर अड़ा परिवार दिनेश की मौत से गुस्साए बेटे-बेटियों ने आरोपी के घर को घेर लिया। उसे बाहर निकलने को कहने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस में रखवाया। लेकिन, घरवालों ने एंबुलेंस को जाने नहीं दिया। उन्होंने मांग की कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब 3 घंटे तक हुए हंगामे के बाद दोपहर 2:30 बजे पुलिस ने घरवालों को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए राजी किया। उसके बाद एंबुलेंस से बॉडी को ले जाया गया। मौके पर फिर कोई झगड़ा न हो, इसके लिए जवानों को तैनात किया गया है। ACP ने बताया- धक्का-मुक्की के दौरान गिरने से गई जान एसीपी श्वेता ने बताया- थाना ट्रांस यमुना के टेडी बगिया क्षेत्र में दिनेश शर्मा पड़ोसी उदय के घर अपने रुपए मांगने गए थे। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी और धक्का-मुक्की में दिनेश की गिरने से मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर उदय अग्रवाल और उसके दो बेटे लखन व आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उदय को गिरफ्तार कर लिया है। लखन और आकाश की तलाश जारी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें गोरखपुर में कपल से बदसलूकी, विरोध करने पर मारपीट, VIDEO:कार से देर रात घूमने निकले थे; होटल में जॉब करते हैं गोरखपुर में गुरुवार रात करीब 11:20 बजे कार से घूम रहे एक कपल से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ अभद्रता की, युवक के साथ मारपीट की और कार का शीशा भी तोड़ दिया। घटना कैंट थाना क्षेत्र के रामगढ़ताल रिंग रोड के पास की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरे पति फौजी, उनको आतंकी की तरह पीटा गया':आगरा में DSS की पत्नी बोलीं- RPF वाले घुटने टेककर माफी मांगें, नहीं तो सुसाइड कर लूंगी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में चोरी के आरोप में बेटे के पकड़े जाने पर पिता ने सुसाइड किया, परिजन बोले- टेंशन में थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment