Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुवायां में पुल-अस्पताल और कॉलेज बनवाए:BJP विधायक चेतराम बोले- 4 स्टेडियम, दो बस स्टैंड बनवाएंगे, जनता काम देखकर नंबर देगी

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर की पुवायां विधानसभा से भाजपा विधायक चेतराम का कहना है - पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुवायां में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और नई सुविधाएं शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। मेरे कामकाज का मूल्यांकन क्षेत्र की जनता करेगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल:पिछले चार साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: हमने अपनी विधानसभा में जो काम किए हैं, उन्हें जनता देख रही है। नंबर देना जनता और कार्यकर्ताओं का काम है। वे ही तय करेंगे कि हमारे काम को कितने नंबर मिलने चाहिए। सवाल : चार साल में सबसे बड़ा काम कौन सा रहा? जवाब : बंडा-बिलसंडा रोड पर शारदा नदी की ब्रांच पर नया पुल बनवाया गया, जिससे ट्रैफिक की समस्या दूर हुई। शाहजहांपुर से पुवायां, खुटार और मैलानी तक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिला। खुटार में सीएचसी का निर्माण कराया गया। खुटार में शहीद भगत सिंह डिग्री कॉलेज बनवाया गया। पुवायां में आईटीआई कॉलेज और महिला चिकित्सालय भी बनवाए गए। क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण और कनेक्टिविटी बेहतर की गई। सवाल: कौन सा काम अभी बाकी है? जवाब : खुटार और बंडा में बस अड्डे बनवाने का प्रस्ताव है। क्षेत्र के चारों ब्लॉकों में युवाओं के लिए स्टेडियम बनाने की योजना है। बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए तीन नए सब-स्टेशन भी प्रस्तावित हैं। सवाल :क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब : मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और जनता की सेवा कर रहा हूं। टिकट देना या न देना पार्टी के नेतृत्व का निर्णय होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की:रायबरेली में एक युवक घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध; ड्राइवर फरार
    Next Article
    रामपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी धरने पर बैठे:3 निलंबित अधिकारियों की बहाली, डीपीआरओ पर शोषण का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment