Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

    9 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक ‘‘व्यक्तिगत’’ टिप्पणियों को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष जिस प्रकार की ‘‘अमर्यादित और असंसदीय’’ भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनकी पार्टी के ‘‘वैचारिक दिवालियेपन’’ को दर्शाता है और अब यह पार्टी ‘‘माफिया गैंग’’ जैसी लगती है। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष की “अभद्र और अपमानजनक” टिप्पणियों के खिलाफ सोमवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति की टिप्पणी ‘‘प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे’’ के जवाब में ‘‘मोदी का बाप भी जाएगा’’ कहकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे विवादों में घिर गए।खरगे के इस बयान पर कि कांग्रेस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं में शामिल लोगों को जेल भेजेगी, कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति चिल्लाया, ‘‘जब तक विद्रोह नहीं होगा, मोदी कहीं नहीं जाएंगे।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मोदी का बाप भी जाएगा।’’ खरगे की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देश की जनता ‘‘इस अमर्यादित राजनीति को भली-भांति देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी’’। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जिस प्रकार की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है, वह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियेपन को दर्शाता है।’’ नवीन ने कहा कि राजनीतिक विरोध की भी एक गरिमा होती है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सार्वजनिक मंच से दिवंगत परिजनों को भाषणों में घसीटना ही अब राहुल गांधी और समूचे विपक्ष की असली ‘संस्कृति’ बन चुकी है।’’ भाजपा ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा, ‘‘कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं... इनकी पूरी कार्यशैली माफिया प्रवृत्ति की हो गई है।यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक माफिया गैंग अधिक प्रतीत होती है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि खरगे ने आज ‘‘पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं।’’ शाह ने कहा, ‘‘यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है। बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा एवं निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है।’’ शाह ने ‘एक्स’ पर कहा कि जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है।उन्होंने कहा, ‘‘जब-जब उन्होंने मोदी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियां की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।’’ भाजपा प्रमुख नवीन ने कहा कि जब विपक्ष के पास देश के विकास, नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बहस करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तो वे ‘‘इसी प्रकार की हताशा और व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेते हैं।’’ केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने खरगे की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि बार-बार चुनावी हार से निराश कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करके अपनी ‘‘राजनीतिक खुन्नस’’ निकाल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता के प्रति खरगे द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जितनी कड़ी निंदा की जाए, उतनी कम है। नड्डा ने कहा, ‘‘लगातार चुनावी हार से हताश कांग्रेस अपनी राजनीतिक खुन्नस प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार पर अनर्गल टिप्पणियों के माध्यम से निकाल रही है।देश और दुनिया में मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के अटूट विश्वास से उपजी विपक्ष की बौखलाहट अब उसकी भाषा और व्यवहार में स्पष्ट दिखाई दे रही है।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘वैचारिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में बदलना, राजनीतिक मतभेद को गाली-गलौज तक ले जाना और प्रधानमंत्री के परिवार को निशाना बनाना कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ किसी एक व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी हमला है।’’ भाजपा सांसद एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने खरगे की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल गांधी के कहने पर प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज कांग्रेस पार्टी ‘सत्ता परिवर्तन’ की हताशा से भरी हुई है।वे अच्छी तरह जानते हैं कि अराजक तरीकों से सत्ता बदलने की उनकी बार-बार की कोशिशें नाकाम रही हैं। आज उनकी यह हताशा साफ दिखाई दी।’’ भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ खरगे की टिप्पणियों को ‘‘शर्मनाक और अमर्यादित’’ बताते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। प्रसाद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम इसकी (खरगे की टिप्पणी की) कड़ी निंदा करते हैं।देश की जनता यह सब देख रही है और हाल के उपचुनावों तथा नगर निकाय चुनावों में जैसा देखा गया, वह इसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी का हर जगह से सफाया हो जायेगा।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम
    Next Article
    गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment