Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Narendra Modi पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में नोएडा में Zero FIR दर्ज

    14 minutes from now

    1

    0

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के बैनर तले हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाली एक युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 352, 353(1) और 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।यह मामला आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि कथित घटना दिल्ली में हुई थी। शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को उनके संज्ञान में आया कि जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने सार्वजनिक रूप से भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक का इस्तेमाल किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और लोक शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई।पुलिस के अनुसार, शिकायत में युवती की पहचान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह के रूप में की गई है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ऊंचागांव की रहने वाली है।बताया जा रहा है कि वह एक ब्यूटी पार्लर संचालित करती है और उसने इसी वर्ष जनवरी में नोएडा में एक फ्लैट खरीदा था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dehradun: शिक्षिका Srishti Kandari की संदिग्ध मौत, पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
    Next Article
    PM Narendra Modi ने कहा: प्रश्नपत्र लीक करने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment