Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Narendra Modi से US VP JD Vance ने की फोन पर बात, रक्षा और व्यापार सहयोग पर हुई चर्चा

    2 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, आठ अगस्त अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने उभरती प्रौद्योगिकियों और अहम खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। मोदी ने वेंस और उनकी पत्नी उषा को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी।प्रधानमंत्री मोदी को वेंस का यह फोन तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद आया है। इस समझौते को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक नए क्षेत्रीय गठबंधन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात हुई।हमने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैंने वेंस और उनकी पत्नी को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी तथा पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।’’ भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मोदी और वेंस ने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने व्यापार, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’ इसमें कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ अमेरिकी पक्ष ने अभी तक बातचीत के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shashi Tharoor ने दी टिप्पणी पर सफाई, Rahul Gandhi या नेतृत्व पर हमला नहीं
    Next Article
    Assam Flood से मृतकों की संख्या 99 हुई, Himachal Pradesh में 153 सड़कें बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment