Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pulitzer Prize विजेता फोटोग्राफर Slava Veder का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    2 hours from now

    1

    0

    पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर स्लावा साल वेडर का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह उस ऐतिहासिक तस्वीर के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे, जिसमें वियतनाम के युद्धबंदी शिविर में पांच साल बिताने के बाद अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट एल. स्टर्म अपने परिवार से खुशी से मिलते नजर आए थे। वेडर के परिवार ने बुधवार को बताया कि ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के सेवानिवृत्त फोटो पत्रकार का निधन 22 अगस्त को कैलिफोर्निया के एल डोराडो काउंटी स्थित उनके घर में हुआ।अपना 100वां जन्मदिन मनाने से महज आठ दिन पहले उनका निधन हो गया। मार्च 1973 में वियतनाम से युद्धबंदियों के लौटने के दौरान वेडर को ट्रैविस एयर फोर्स बेस भेजा गया था। वहां उन्होंने स्टर्म के चार बच्चों को अपने पिता की ओर दौड़ते देखा और उस भावुक क्षण को कैमरे में कैद कर लिया।उन्होंने इस तस्वीर को ‘बर्स्ट ऑफ जॉय’ नाम दिया, जिसने 1974 में फीचर फोटोग्राफी का पुलित्जर पुरस्कार जीता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Flash Flood में 162 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
    Next Article
    Nepal Flood USGS Report | भूकंप या ग्लेशियर का फटना? USGS ने दूर किया सस्पेंस, जानिए नेपाल में 160 से ज्यादा मौतों की वैज्ञानिक वजह

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment