Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले- आजम अखिलेश से मुस्लिम CM की घोषणा कराएं:अंबेडकरनगर में सपा की रैली में बच्ची की मौत पर की FIR की मांग

    1 day ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी और वरिष्ठ नेता आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने आजम खां को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें अपनी बिरादरी के नेता होने का दम है तो अखिलेश यादव से 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कराएं। राजभर ने कहा कि ऐसा होने पर वह भी मान लेंगे कि वास्तव में इंकलाब आने वाला है। बोले- केवल इंकलाब के नारे लगाने से कुछ नहीं होगा ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजम खां को अपनी राजनीतिक ताकत और नेतृत्व का प्रमाण देना चाहिए। उन्हें अखिलेश यादव से साफ-साफ कहलवाना चाहिए कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मुस्लिम समाज के किसी बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसी स्पष्ट घोषणा नहीं होती, तब तक इंकलाब की बातें केवल नारों तक सीमित रहेंगी। अगर आजम खां अखिलेश यादव से यह घोषणा कराने में सफल हो जाते हैं तो वह भी मान लेंगे कि इंकलाब आने वाला है। रैली में बच्ची की मौत पर जताया दुख सपा की रैली में 12 साल की बच्ची की मौत पर राजभर ने दुख जताया। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों में लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजकों की होती है। इस मामले में आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए, ताकि घटना की जिम्मेदारी तय हो सके। राजभर ने मृत बच्ची के माता-पिता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी पूरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। ईश्वर परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की ओर से भी बच्ची की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCTV कैमरे हटाने को लेकर पड़ोसियों पर धमकाने का आरोप:बरेली में महिला बोली-पति से मारपीट की
    Next Article
    सैफ अली को जान से मारने की धमकी:बाबा सिद्दीकी मर्डर में वांटेड जीशान के नाम से मैसेज आया; 2 साल पहले चाकू मारा गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment