Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजश्री की फैमिली ड्रामा सीरीज संगमरमर का ट्रेलर रिलीज:कहानी रिश्तों की नाजुक परतों, पारिवारिक टकराव और भावनाओं के संगम को सलीके से पेश करेगी

    5 hours ago

    1

    0

    डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैमिली ड्रामा का एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। जियोहॉटस्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज संगमरमर का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। Jio Studios प्रस्तुत और Rajshri Productions के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन विक्रम घई ने किया है। ट्रेलर से साफ है कि कहानी रिश्तों की नाजुक परतों, पारिवारिक टकराव और भावनाओं के संगम को बड़े सलीके से पेश करेगी। संगमरमर 26 फरवरी 2026 से स्ट्रीम होगी और खास बात यह है कि हर गुरुवार इसके नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। यानी दर्शकों को हर हफ्ते एक नई भावनात्मक परत से रूबरू होने का मौका मिलेगा। सीरीज में सूरज बड़जात्या की सिग्नेचर इमोशनल स्टोरीटेलिंग की झलक देखने को मिलेगा। ‘संगमरमर’ एक मल्टी-जनरेशनल फैमिली ड्रामा है, जो प्यार, रिश्तों और समय के साथ बदलती जिंदगी के फैसलों की कहानी कहता है। कहानी अमृता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक अहम फैसले के बाद पूरी तरह बदल जाती है। दो अलग-अलग टाइमलाइन में 25 साल की यात्रा दिखाती यह कहानी बताती है कि कैसे अमृता अपने सपनों और आदित्य के साथ उभरते प्यार को पीछे छोड़कर परिवार की जिम्मेदारियों को चुनती है। सालों की दूरी के बावजूद उनका प्यार कायम रहता है, जो त्याग और धैर्य की गहरी दास्तान बन जाता है। सीरीज में शीन सविता दास और सौरभ राज जैन लीड रोल में हैं। इनके साथ स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी, फारूक सईद, स्वाति तरार, जया ओझा और अविनाश वाधवानी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे सूरज बड़जात्या ने कहा कि यह कहानी उन परिवारों की है जिन्हें हम अपने आसपास देखते हैं। रिश्तों में प्यार, गलतफहमियां, इंतजार और साथ बने रहने की कोशिश, यही इसका मूल है। उन्होंने बताया कि समय कैसे रिश्तों को परखता भी है और उन्हें ठीक भी करता है।वहीं, शीन सविता दास ने अपने किरदार अमृता को कहानी का केंद्र बताया, जबकि सौरभ राज जैन ने इसे सच्चे और ठहराव वाले प्रेम की कहानी कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद:शादी समारोहों से करता था वारदात, कानपुर का है आरोपी
    Next Article
    सुंदर के सिलेक्शन का भारत ने बचाव किया:अक्षर को बाहर करके वॉशिंगटन को शामिल किया गया था, साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment