Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

    9 hours ago

    1

    0

    राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में छह साल से फरार चल रहे 75 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। उसे भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के रक्सौल के पास पकड़ा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आरोपी नेपाल में रहकर राजस्थान में अपने तस्करी नेटवर्क का संचालन कर रहा था। उसे पकड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान को ‘ऑपरेशन विषनहस’ नाम दिया गया। एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में एक मामले में नाम आने के बाद सोहनलाल फरार हो गया था।वह अक्टूबर 2025 में नेपाल चला गया और काठमांडू में रहने लगा। आरोप है कि वहां से भी वह राजस्थान में सक्रिय अपने साथियों के संपर्क में रहकर तस्करी नेटवर्क चला रहा था। उन्होंने बताया कि एएनटीएफ की टीम ने आरोपी के सक्रिय गुर्गों से संपर्क साधा और खुद को पंजाब का मादक पदार्थ का बड़ा अवैध खरीदार बताते हुए भारी मात्रा में माल खरीदने की इच्छा जताई।गुर्गों ने शर्त रखी कि इतनी बड़ी डील के लिए नेपाल में बैठे उनके आका से ही मिलना होगा। इसके बाद टीम काठमांडू पहुंची। कुमार के अनुसार, स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी से पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भगवान पशुपतिनाथ के नियमित दर्शन करने लगा था।वह गिरफ्तारी से बचने की मन्नत मांगते हुए रोजाना मंदिर में धोक लगाने आता था। आरोपी की पहचान छिपाने के लिए एएनटीएफ की टीम ने विशेष रणनीति अपनाई। टीम का एक अधिकारी मंदिर के प्रवेश मार्ग पर माला बेचने वाला बन गया, जबकि दूसरा माथे पर चंदन लगाने वाले व्यक्ति के रूप में श्रद्धालुओं को तिलक लगाने लगा।टीम के अन्य सदस्य आम श्रद्धालुओं की तरह आसपास तैनात रहे। कुछ देर बाद हुलिया मिलने पर संदिग्ध तस्कर की पहचान कर ली गई। उन्होंने बताया कि बड़ी रकम मिलने की उम्मीद में सोहनलाल टीम के साथ नेपाल से भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के रक्सौल पहुंचा।भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही एएनटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी
    Next Article
    रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment