Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan Rain Alert: मानसून फिर सक्रिय, IMD ने कई इलाकों में चेतावनी जारी की

    1 hour from now

    1

    0

    जयपुर, आठ अगस्त दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर सक्रिय होने से राजस्थान में कई स्थानों पर तेज बारिश जारी है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। सबसे अधिक नौ सेंटीमीटर बारिश अलवर के थानागाजी और चुरू के सादुलपुर/राजगढ़ में दर्ज की गई।इस दौरान दौसा और पिलानी में आठ सेंटीमीटर, कोटकासिम, डीडवाना और सुजानगढ़ में सात-सात सेंटीमीटर तथा झुंझुनू के भुहाना, मलसीसर और चिड़ावा एवं अलवर के बहरोड़ में पांच-पांच सेंटीमीटर बारिश हुई। राज्य की राजधानी जयपुर, भरतपुर, सीकर और बीकानेर सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई। वहीं शनिवार दिन में चुरू में 11 मिलीमीटर, पिलानी में आठ मिलीमीटर, दौसा में 7.5 मिलीमीटर व संगरिया में छह मिलीमीटर बारिश हुई।जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, “नौ अगस्त को भी राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होगी। वहीं 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।” विभाग ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिन हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त से व पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। इस बीच, भारी बारिश के कारण कोटपूतली-बहरोड़ से गुजरने वाले जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर जलभराव की सूचना मिली। शहरी इलाकों में बाज़ारों और घरों में भी पानी घुस गया।लगातार भारी बारिश की वजह से भरतपुर में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहे। अलवर के गोविंदगढ़ में एक घर की छत गिर गई हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चूरू में भी शनिवार सुबह से बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों और कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया।डीबी अस्पताल के दोनों दरवाजों पर पानी जमा होने से मरीजों और स्टाफ को परेशानी हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police ने पकड़ी 12 करोड़ की ड्रग्स, 3 विदेशी नागरिकों सहित 5 गिरफ्तार
    Next Article
    CM Bhajanlal Sharma का Rajasthan के लोक अभियोजकों को निर्देश, मानवीय संवेदना के साथ करें काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment