Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी बनी चैंपियन:लोहता में खेले गए फाइनल मुकाबले में गोरखपुर को 39-28 से दी मात

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी के केराकतपुर, लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का 19 नवंबर को समापन हुआ। 17 से 19 नवंबर तक चली प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वाराणसी की टीम ने गोरखपुर को 39-28 गोल से हराकर खिताब जीता। गोरखपुर की टीम उपविजेता रही। स्वर्गीय श्याम नारायण पाण्डेय की 10वीं पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलजीत चहल, राष्ट्रीय संयोजक, नमो एप एवं राजस्थान प्रभारी तथा नई दिल्ली में एनडीएमसी के चेयरमैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का माध्यम हैं। सेमीफाइनल में गोरखपुर और वाराणसी की जीत पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर ने अयोध्या को 20-17 गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गोरखपुर की ओर से पवन ने छह गोल किए, जबकि अयोध्या के आकाश ने 10 गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने बस्ती को 27-17 गोल से पराजित किया। वाराणसी की ओर से आर्यन ने सात गोल किए, जबकि बस्ती के अभिषेक गौतम ने छह गोल किए। फाइनल में वाराणसी ने गोरखपुर को हराया फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने गोरखपुर को 39-28 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। वाराणसी की ओर से अनीश और सूर्यप्रकाश ने आठ-आठ गोल किए। वहीं, गोरखपुर की ओर से हिमांशु ने आठ और पवन ने छह गोल किए। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष सिंह (आशु), पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो, शशांक रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो और कुलदीप सिंह, जिला मंत्री भाजयुमो एवं अध्यक्ष, उच्च आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, नौबतपुर, चंदौली मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ल, एस.एन. पाण्डेय खेल संस्थान की ट्रस्टी उपमा पाण्डेय, वाराणसी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय और राजेश सिंह दोहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से वीपीएस ग्रुप के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, उप-प्रबंधक शशिकांत गुप्ता, उप-निदेशक के.के. पाण्डेय और कोषाध्यक्ष रामानंद जायसवाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में एचआईएमएस कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, वाराणसी ने मेडिकल पार्टनर के रूप में सहयोग किया। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। आयोजन समिति ने अतिथियों, खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खिलाड़ियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर कलेक्ट्रेट के सामने व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की:जमीन की पैमाइश न होने से नाराज, SDM ने बैठक का आश्वासन दिया
    Next Article
    सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती:मुरादाबाद में विद्यार्थियों ने कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, जीवन के प्रसंग भी सुनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment