Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक सरोज कुरील बोलीं- 2027 में फिर दावेदारी करूंगी:घाटमपुर की जनता का भरोसा मिला, वादे पूरे किए; चीनी मिल की जगह डिफेंस कॉरिडोर बनवाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की घाटमपुर से अपना दल (एस) की विधायक सरोज कुरील का कहना है कि उन्होंने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा किया है और क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। उनका दावा है कि जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है और वह 2027 में फिर से इसी सीट से दावेदारी करेंगी। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कामकाज, अधूरे प्रोजेक्ट और आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: अपने विकास कार्यों को आप 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। मैंने तो सिर्फ घाटमपुर की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया है। जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया। जनता का प्यार ही है कि लोग आज भी मेरे साथ खड़े हैं।मेरे हिसाब से विकास कार्यों में घाटमपुर को 10 में से 10 नंबर मिलने चाहिए। सरकार का भी मुझे पूरा सहयोग मिला, जिसकी वजह से क्षेत्र में कई काम हो सके। सवाल: सबसे महत्वपूर्ण काम आपने कौन सा कराया? जवाब: मेरी विधानसभा में जलभराव एक बड़ी समस्या थी। इसके समाधान के लिए नाले का निर्माण पास कराया, जिससे बारिश में पूरा घाटमपुर तालाब जैसा हो जाता था, अब लोगों को राहत मिलेगी। बच्चों के लिए स्टेडियम की मांग पूरी कराई, जो जल्द बनकर तैयार होगा। इसके अलावा कानपुर-सागर हाईवे किनारे बारातशाला की भी स्वीकृति मिली। हालांकि मुझे इस बात का मलाल है कि मैं अभी तक गरीब परिवारों के लिए आवास योजना का पूरा लाभ नहीं दिला पाई। अगर दोबारा मौका मिला तो यह काम प्राथमिकता से करूंगी। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप अभी तक नहीं करा पाईं? जवाब: रामसारी में बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने की कोशिश की, लेकिन गन्ने का उत्पादन कम होने की वजह से यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद मैंने उस 98 हेक्टेयर जमीन पर डिफेंस कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया। यूपीडा की टीम ने निरीक्षण भी किया, लेकिन मामला हाईकोर्ट में होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अगर सरकार में रहे तो इसे डिफेंस कॉरिडोर के रूप में विकसित कराने का प्रयास करूंगी। सवाल: क्या 2027 में आप फिर से चुनाव लड़ेंगी? जवाब: मुझे घाटमपुर की जनता का बहुत प्रेम और स्नेह मिला है। मैंने अपने वादों को पूरा किया है, इसलिए मैं फिर से इस सीट से दावेदारी करूंगी। अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो दोबारा जीतकर क्षेत्र का और विकास करूंगी। सवाल: क्या आपको दोबारा टिकट मिलेगा? जवाब: टिकट देना या न देना पार्टी हाईकमान का फैसला होता है। अगर मैंने अच्छा काम किया है तो मुझे टिकट जरूर मिलेगा। अगर मौका मिला तो मैं पूरी मजबूती से चुनाव लड़ूंगी। सवाल: लोगों का आपसे इतना जुड़ाव क्यों है? जवाब: घाटमपुर के लोगों का जो प्यार और स्नेह मिला है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकती। मैं हमेशा लोगों के बीच रहने की कोशिश करती हूं। छोटे-बड़े हर कार्यक्रम में शामिल होती हूं और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हूं। यही वजह है कि लोगों का मुझसे जुड़ाव बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक आत्महत्या मामले में बीएसए-लिपिक के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी:देवरिया में दोनों पर इनाम राशि बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये की, गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी
    Next Article
    रमजान की स्पेशल डिश निहारी कुल्चे के दाम बढ़े:कानपुर में लकड़ी और कोयले के बढ़े रेट का असर, 50₹ प्रति प्लेट का इजाफा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment