Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा का निधन:मुख्तार अब्बास नकवी ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन को जुटे लोग

    16 hours ago

    1

    0

    रामपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राकेश मिश्रा के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राकेश मिश्रा समाज के प्रति समर्पित और बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी थे। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि उनके निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने राकेश मिश्रा और उनके परिवार के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि जनसंघ से लेकर भाजपा को रामपुर में स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने भी दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश मिश्रा ने हमेशा लोगों की मदद की और संगठन को मजबूत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष खाली राम लोधी और भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राकेश मिश्रा का परिवार जनसंघ की विचारधारा से दशकों से जुड़ा रहा है। उनके पिता भी जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे। राकेश मिश्रा ने स्वयं वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा सहित पार्टी के कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम कार्यालय में खुद को लगाई आग, VIDEO:यूजीसी कानून का विरोध कर रहा था, पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया
    Next Article
    सपा कार्यालय में संत गाडगे जयंती मनाई गई:जिलाध्यक्ष ने कहा, उन्होंने शिक्षा और वंचितों की सेवा में जीवन समर्पित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment