Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यालय में संत गाडगे जयंती मनाई गई:जिलाध्यक्ष ने कहा, उन्होंने शिक्षा और वंचितों की सेवा में जीवन समर्पित किया

    18 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट), कंसापुर ज्ञानपुर में महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि संत गाडगे बाबा ने अपना पूरा जीवन स्वच्छता, शिक्षा और दलितों-वंचितों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने हाथ में झाड़ू थामकर समाज को न केवल गंदगी से, बल्कि कुरीतियों और अंधविश्वास से मुक्त होने का संदेश दिया। वक्ताओं ने उनके ऐतिहासिक संदेश को दोहराया कि 'भले ही खाने की थाली बेचनी पड़े, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर बनाएं'। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संतोष यादव, लालचंद बिंद, कंचन सोनकर, रवि यादव, पंचलाल सरोज, महेंद्र गोड, करिया पाल, मुन्ना खान, कमला महतो, गामा प्रसाद यादव, मिल्लू यादव, अंकिता राजपूत, लालजीत दुबे, सुनील यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र 'पप्पू' सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा का निधन:मुख्तार अब्बास नकवी ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन को जुटे लोग
    Next Article
    2000 करोड़ निवेश लक्ष्य, 1107 करोड़ GBC तैयार:संतकबीर नगर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत हुई समीक्षा बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment