Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के 15वें दिन यानी 19 नवंबर को भारत में ₹19.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसकी कुल नेट कमाई ₹863.75 करोड़ और ग्रॉस कमाई ₹1,032.15 करोड़ हो गई। हालांकि, 15वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। यह अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन है। 14वें दिन फिल्म ने ₹23.20 करोड़ कमाए थे। इसके मुकाबले 15वें दिन कमाई 16.6% घट गई। सैकनिल्क के मुताबिक, 15वें दिन विदेशों से ₹5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हुआ। इसके साथ भारत और विदेशों को मिलाकर फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई ₹1,547.15 करोड़ हो गई है। फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन की कमाई के साथ हिंदी भाषा में लगभग ₹657.50 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म हिंदी में सबसे तेज ₹650 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली दूसरी फिल्म बन गई। पहली फिल्म धुरंधर 2 है। इसने हिंदी में सिर्फ 9 दिनों में ₹650 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया था। वहीं, रामायण ने धुरंधर और पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। दूसरे हफ्ते में ₹200 करोड़ से ज्यादा कमाए 'रामायण' ने दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर ₹299.15 करोड़ नेट कमाए। इसके साथ ही यह 2026 में 'धुरंधर 2' के बाद दूसरे हफ्ते में ₹200 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई। रामायण पहले से ही दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर है। सबसे ज्यादा कमाई के मामले में फिल्म अभी दंगल, धुरंधर 2, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 से पीछे है। ग्रॉस और नेट कलेक्शन में क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानिए, हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना जरूरी फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है। मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म रामायण के पहले पार्ट का बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता। ………………. यह खबर भी पढ़ें... 'रामायण के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से कम': राम गोपाल वर्मा बोले- पार्ट-2 दस गुना ज्यादा कमाई करेगा; निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ की फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म रामायण के बजट को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि पहले पार्ट की वास्तविक लागत 800 करोड़ रुपए से कम थी। साथ ही उन्होंने 2028 में रिलीज होने वाले दूसरे पार्ट के पहले से दस गुना ज्यादा कमाई करने की उम्मीद जताई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन में पहुंचे:करीना-करण जौहर इवेंट में आए नजर, शिल्पा के हाथ पर बैठा बाज;  श्रद्धा कपूर एयरपोर्ट पर दिखीं
    Next Article
    वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 159/1:राहुल और यशस्वी ने फिफ्टी लगाई, न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment