Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में गंगा चेतावनी बिंदु पार:डलमऊ के 2 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रही नदी

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के डलमऊ में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश और बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे डलमऊ तहसील क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार देर शाम गंगा का जलस्तर 98.370 मीटर के चेतावनी बिंदु को पार कर गया था। बुधवार दोपहर 3 बजे तक जलस्तर बढ़कर 98.410 मीटर पहुंच गया। गुरुवार सुबह 10 बजे तक नदी का जलस्तर 99.360 मीटर के खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा खतरा गंगा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। इससे डलमऊ के तटीय इलाकों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। प्रशासन और संबंधित विभाग नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। 2 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में गंगा का पानी डलमऊ तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों तक पहुंच गया है। खपराताल, पूरे रेवती सिंह, आम्बा और पूरे डंगरी में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। इसके अलावा चक मलिक, भीटी, मोहदनपुर, जमाल नगर, पूरे नया, पूरे आंबा, लूक, चांदपुर, कल्याणपुर, बेती और डलमऊ मुस्तकिल समेत कई गांव बाढ़ के पानी से घिरने की कगार पर हैं। प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचा पानी पूरे रेवती सिंह प्राथमिक विद्यालय तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों में नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से भय का माहौल है। तटीय इलाकों के लोगों को अब नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका सता रही है। बैराज से छोड़े जा रहे पानी और लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर:चार महीने से वेतन न मिलने पर धरना, सेवाएं प्रभावित
    Next Article
    अदाणी गैस ने खोदी सड़क, डूडा ने दर्ज कराई FIR:जिलाधिकारी ने वाजिदपुर में क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग की मरम्मत का दिया निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment