Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल हिंसा की न्यायिक जांच रिपोर्ट झूठी:आदित्य यादव बोले- सरकार बनने पर कराएंगे निष्पक्ष जांच, मौलाना रशीदी भाई-चारा बिगाड़ रहे

    9 hours ago

    1

    0

    बदायूं के समाजवादी पार्टी सांसद आदित्य यादव ने रविवार को संभल हिंसा की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए इसे झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। सांसद ने कहा कि रिपोर्ट में कई तथ्यों को नजरअंदाज किया गया है और अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया गया है। रविवार की दोपहर 3 बजे सपा सांसद आदित्य यादव विधानसभा गुन्नौर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। रिपोर्ट में कई अधिकारियों को बचाने का आरोप आदित्य यादव ने संभल में 24 नवंबर 2024 को विवादित धार्मिक स्थल के सर्वे के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में 'निर्मम हत्या' का उल्लेख पूरी तरह झूठ पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट के जरिए कई अधिकारियों की भूमिका पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया है। सांसद ने कहा कि सपा सरकार बनने पर पूरे मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पुलिस पर हमले की फुटेज भी जांचेंगे सांसद ने हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि घटना में कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को घायल किया था। उन्होंने दावा किया कि मामले से जुड़ी वीडियो फुटेज की भी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर भरोसा कायम करना जरूरी आदित्य यादव ने कहा कि समाज में पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बेहद जरूरी है। जब यह विश्वास टूटता है तो उसे दोबारा कायम करने में लंबा समय लगता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संभल में शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ लोगों का पुलिस-प्रशासन पर भरोसा बहाल करने के लिए काम करेगी। राम मंदिर चंदा और ZEN-G मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा सांसद ने उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को भी बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने सरकार से ZEN-G समेत अन्य मामलों पर जवाब देने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार को इन मुद्दों पर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांवड़ियों पर बयान को लेकर मौलाना पर निशाना मौलाना साजिद रशीदी के कांवड़ियों से संबंधित बयान पर भी आदित्य यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग भाईचारे और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे बयान सार्वजनिक जीवन और सभ्य समाज के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से भाजपा के एजेंडे को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। PDA के मुद्दों को उठाने का दावा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज उठाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी वंचित और शोषित वर्गों से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा एएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया:सुरक्षा-यातायात व्यवस्था परखी, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article
    कासगंज में 3 बाइक चोर पकड़े, 10 मोटरसाइकिलें बरामद:बंद भट्ठे से गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी पर 21 से अधिक केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment