Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में युवक के कान में घुसेड़ा सरिया, VIDEO:5 फीट की सरिया पकड़े-पकड़े अस्पताल ले गए, 2 घंटे चला ऑपरेशन

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के संभल में पड़ोसी ने युवक के कान में सरिया घुसा दिया। वह चिल्लाते हुए जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। घरवाले 5 फीट लंबी सरिया को हाथ से पकड़े हुए उसे पास के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे 100 किमी दूर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने एक्स-रे किया तो पता चला कि सरिया कान के रास्ते अंदर जाकर सिर की हड्डी में फंस गई थी। डॉक्टरों ने कान के बाहर निकले सरिया के हिस्से को कटर से काटकर अलग किया। फिर 2 घंटे के ऑपरेशन के बाद अंदर घुसे सरिया के हिस्से को निकाला। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम 6 बजे किसी बात को लेकर युवक के घरवालों और पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने सरिया से कन्हैया पर हमला कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रजपुरा थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के चाऊपुर डांडा गांव निवासी कन्हैया और बदन सिंह पड़ोसी हैं। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई भी लगते हैं। दोनों परिवारों के बीच कई साल से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार शाम किसी बात को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान बदन सिंह के परिवार का एक युवक सरिया लेकर आया और कन्हैया पर हमला कर दिया। पहले उसने सरिया से मारने की कोशिश की, फिर कन्हैया के कान में सरिया घुसा दी। सरिया लगने से कन्हैया गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजन कन्हैया को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन देर रात उसे अलीगढ़ लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सरिया निकाल दी। थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया- कन्हैया के परिवार ने शिकायत देकर बदन सिंह, बृजपाल और लक्ष्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 50 फीट ऊंचे झूले की ट्रॉली टूटी, VIDEO:भाई-बहन समेत 5 घायल, बच्चियां चीखती रहीं-रोको, चोट लग गई, खून बह रहा है लखनऊ के पॉश इलाके में मंगलवार रात सावन महोत्सव के दौरान 50 फीट ऊंचे झूले की ट्रॉली टूट गई। ट्रॉली चलते झूले की पांच-छह ट्रॉलियों से टकराई। हादसे में भाई-बहन समेत 5 लोग घायल हो गए। एक बच्ची के मुंह से खून आने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की THAR पर चढ़ें समर्थक:कानपुर देहात में हाथ जोड़कर बोले- बेटा उतर जाओ, टूट जाएगी, मेरे पास पैसे नहीं
    Next Article
    बहराइच मेडिकल कॉलेज में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल:एनडीआरएफ ने सिखाए बचाव और राहत के तरीके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment