Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की THAR पर चढ़ें समर्थक:कानपुर देहात में हाथ जोड़कर बोले- बेटा उतर जाओ, टूट जाएगी, मेरे पास पैसे नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें 2000 से ज्यादा लोग और 150 से अधिक वाहन शामिल हुए। जगह-जगह समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया। इसी दौरान जब कुछ युवक उन्हें फूल-माला पहनाने की होड़ में एक साथ THAR के बोनट पर चढ़ गए, तो सांसद ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई- अरे बेटा लोग कार से उतर जाओ, टूट जाएगी। ऐ बेटा मेरी कार टूट जाएगी। टूट गई, तो कार कहां से लाऊंगा। मेरे पास पैसे नहीं हैं बेटा। हाथ जोड़ रहा हूं कार से उतर जाओ बेटा। सांसद का लोगों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए वीडियो भी सामने आया है। देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह पिछले 3 बार से अकबरपुर सीट से भाजपा सांसद हैं। पूरा मामला जानिए अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे शुरू हुई। कानपुर नगर के भौती से चलकर यात्रा देपहर करीब 1 बजे रनियां पहुंची। तिरंगे से सजे वाहनों और डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के बीच समर्थक यात्रा में आगे बढ़ते रहे। सांसद देवेंद्र सिंह भोले खुली THAR में सवार होकर यात्रा का नेतृत्व करते रहे थे। काफिला जैसे ही रनियां पहुंचा, कुछ समर्थक सांसद की THAR पर चढ़ गए। इस पर सांसद ने उन्हें नीचे उतरने को कहा। इसके बाद समर्थक नीचे उतर गए। रनियां में क्रेन से पहनाई माला, हाईवे पर लगा जाम रनियां में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने नेशनल हाईवे पर क्रेन की मदद से सांसद भोले का माला पहनाकर स्वागत किया। रनियां में स्वागत के बाद काफिले में वाहनों की संख्या और बढ़ गई। इससे कानपुर-इटावा हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। इस पर सांसद ने खुद माइक से समर्थकों से गाड़ियां एक तरफ करने और दूसरी गाड़ियों के लिए रास्ता छोड़ने की अपील की। सांसद ने लोगों से कहा कि दूसरे वाहन चालकों को भी रास्ता मिलना चाहिए। इसके बाद समर्थकों ने वाहनों को व्यवस्थित करने की कोशिश की। 2 बार विधायक और 3 बार से सांसद हैं देवेंद्र सिंह उर्फ भोले --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 50 फीट ऊंचे झूले की ट्रॉली टूटी, भाई-बहन समेत 5 घायल, बच्चियां चीखती रहीं-रोको, चोट लग गई लखनऊ के पॉश इलाके में मंगलवार रात सावन महोत्सव के दौरान 50 फीट ऊंचे झूले की ट्रॉली टूट गई। ट्रॉली चलते झूले की पांच-छह ट्रॉलियों से टकराई। हादसे में भाई-बहन समेत 5 लोग घायल हो गए। एक बच्ची के मुंह से खून आने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की 7 सदस्यीय मीडिया–टीम घोषित:अभय दुबे को कमान; 6 सहप्रभारी पहले ही संभाल रहे संगठन सृजन अभियान
    Next Article
    संभल में युवक के कान में घुसेड़ा सरिया, VIDEO:5 फीट की सरिया पकड़े-पकड़े अस्पताल ले गए, 2 घंटे चला ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment