Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सबका दल यूनाइटेड की बैठक:प्रदेश अध्यक्ष का दावा- 2027 में जो हमसे गठबंधन करेगा, सरकार उसी की बनेगी

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के त्रिलोकीपुर गांव में सबका दल यूनाइटेड भारत की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों (मिशन 2027) को लेकर बड़ा दावा किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर और उन्हें नमन करते हुए किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने मिशन 2027 की तैयारियों का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि पार्टी वर्तमान में प्रदेश की 212 विधानसभाओं में सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इनमें से 100 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहाँ पार्टी का 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक का मजबूत जनाधार है। इसके अलावा 112 विधानसभाओं में 10 हजार से 50 हजार तक समर्थक सीधे तौर पर संगठन से जुड़े हुए हैं। राहुल चौधरी ने कहा कि प्रदेश का वंचित वर्ग अब बड़े पैमाने पर और पूरी उम्मीद के साथ पार्टी से जुड़ रहा है। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए स्पष्ट किया कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में जो भी राजनीतिक दल 'सबका दल यूनाइटेड' के साथ गठबंधन करेगा, राज्य में उसी की सरकार बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैमिषारण्य में नवरात्र पर मां-ललिता देवी मंदिर में उमड़ी भीड़:गज पर सवार होकर आएंगी मां भगवती, 88 हजार ऋषियों की तपोस्थली में जगमगाया दरबार
    Next Article
    नवरात्र के पहले दिन एसपी अमेठी ने मंदिरों की सुरक्षा:मां कालिकन धाम और देवी पाटन मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment