Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी आज जयप्रभा ग्राम की रामकथा में होंगे शामिल:चारों धाम मंदिर में पंचमुखी महादेव का करेंगे दर्शन-पूजन

    4 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचेंगे। वह जयप्रभा ग्राम में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के चौथे दिन शामिल होंगे। करीब एक घंटे तक कथा सुनने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भक्तिधाम स्थित चारों धाम मंदिर में पंचमुखी महादेव का दर्शन-पूजन भी करेंगे। 2:40 बजे हेलीपैड पर उतरेगा हेलीकॉप्टर निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरेगा। सबसे पहले भक्तिधाम स्थित चारों धाम मंदिर में पंचमुखी महादेव का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। इसका आयोजन श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट और श्रीचित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज की ओर से कराया जा रहा है। दोपहर 2:50 से 3:50 बजे तक कथा व्यास राजन महाराज के श्रीमुख से रामकथा सुनने के बाद मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:50 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। कई बड़े संत और जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ योग ऋषि बाबा रामदेव, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के चिदानंद सरस्वती (मुनि) जी, संतोष दास जी महाराज उर्फ सतुआ बाबा और श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास जी महाराज सहित देश के कई बड़े संत शामिल होंगे। इसके अलावा स्थानीय भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी और गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधियों के भी पहुंचने की संभावना है। 200 बीघे में बना कथा पंडाल, बसाई गई टेंट सिटी आयोजन के लिए करीब 200 बीघे में कथा पंडाल तैयार किया गया है। देशभर से आने वाले संतों और बटुकों के ठहरने के लिए टेंट सिटी भी बसाई गई है। पांच जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया कार्यक्रम स्थल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक के क्षेत्र को पांच जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 2,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें एडिशनल एसपी, सीओ, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। पूरे क्षेत्र में पुलिस तैनात रहेगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में हाथों से उखड़ रही सड़क की ऊपरी परत:खाजपुर गांव में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
    Next Article
    महराजगंज पुलिस ने 101 गुम मोबाइल लौटाए:फोन की कीमत 25 लाख रुपए, 8 महीने में 844 मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment