Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगापुर में योगी बोले-भारत ने दुनिया को ताकत दिखाई:6 हजार करोड़ के समझौते किए; 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा

    13 hours ago

    1

    0

    CM योगी सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे पीएम कहते हैं- सबका साथ-सबका विकास। विकास तब होता है, जब सामूहिक होता है। हर एक व्यक्ति का कुछ न कुछ योगदान होता है। हम सबको इस बात पर गौरव की अनुभूति है कि नया भारत दुनिया के अंदर अपनी ताकत दिखा रहा है। नया भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थवस्था के तौर पर स्थापित हो रहा है। योगी ने कहा, भारत ने हर क्षेत्र में एक नई ऊंचाईया प्राप्त की है। आज से 11 साल पहले कोई भारत के बारे में सोचता था कि भारत डिजिटल इंडिया की बात करेगा। स्टार्टअप के बारे में बात करेगा। यह आज भारत के अंदर है। बल्कि भारत ने करके दिखाया है। सीएम ने कहा, दिल्ली में एआई समिट को देखा होगा। 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शामिल हुए थे। 100 से ज्यादा देशों के लोग इसमें आए थे। विकसित देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने पीएम मोदी के नए भारत के द्वारा 140 करोड़ लिए अहम कदम उठाए हैं। सबने इसकी प्रशंसा की है। सीएम योगी 4 दिवसीय सिंगापुर-जापान के दौरे पर हैं। आज सोमवार को सीएम ने सिंगापुर में कारोबारियों के साथ बैठक की। यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपए के निवेश के लिए तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे अहम क्षेत्रों में किया जाएगा। इनसे 20 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने निवेशकों को बताया- हम निवेशकों को आसान और तेज मंजूरी दे रहे हैं। यूपी की 25 करोड़ से ज्यादा की बड़ी आबादी एक बड़ा बाजार है। कानून-व्यवस्था बेहतर है, एक्सप्रेसवे और कनेक्टिविटी मजबूत हो रही, जिससे लंबे समय के निवेशकों को फायदा मिलेगा। सीएम के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी नजर आए। नंदी और वित्त मंत्री कोट-पैंट पहने हुए थे, जबकि सीएम पारंपरिक परिधान यानी भगवा कपड़ों में नजर आए। सीएम 3 दिन में 25 कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 25 फरवरी को जापान पहुंचेंगे। सिंगापुर दौरे की 3 तस्वीरें देखिए- CM योगी के सिंगापुर दौरे की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं भाग नहीं रहा, सामना करूंगा:रोती महिला भक्त को समझाया- गुरु गड़बड़ निकल जाए तब रोना
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज को लेकर छात्र आमने-सामने:एक गुट ने नमाज पढ़ी तो दूसरे ने जय भवानी-जय श्रीराम के जयकारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment