Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में आयुष्मान कार्ड धारकों से वसूली, इलाज से इनकार:मानव अधिकार संगठन ने CMO को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों से कथित अवैध वसूली और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मंगलवार को भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि जिले के कई सूचीबद्ध अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों से दवाइयों, जांच और अन्य खर्चों के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं, जबकि इलाज पूरी तरह मुफ्त होना चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलना चाहिए, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों को भर्ती करने में प्राथमिकता नहीं देते, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है। ज्ञापन में एक हालिया घटना का भी जिक्र है। 14 मार्च 2026 को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक गंभीर मरीज को भर्ती कराने के लिए ले जाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान पोर्टल एक सप्ताह से बंद होने का बहाना बनाकर इलाज से इनकार कर दिया। मरीज के तीमारदारों से प्राथमिक उपचार के लिए भी नकद भुगतान मांगा गया। पैसे न होने के कारण परिजन मरीज को बिना इलाज के ही वापस ले जाने को मजबूर हुए। संगठन ने सीएमओ से मांग की है कि जिले के सभी आयुष्मान पैनल अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए जाएं। इन निर्देशों में यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि योजना के तहत आने वाले मरीजों से कोई शुल्क न लिया जाए। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इलाज मिले। साथ ही, पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं का बहाना बनाकर मरीजों को इलाज से वंचित न किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि पर मांस दुकानें बंद करने की मांग:सहारनपुर में विहिप कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पूर्व सीएम ओमान चांडी के बेटे को दिया टिकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment