Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि पर मांस दुकानें बंद करने की मांग:सहारनपुर में विहिप कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में नवरात्रि के दौरान मांस और मछली की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। विहिप महानगर अध्यक्ष प्रवीण बंसल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि 19 मार्च से 1 अप्रैल तक चैत्र शुक्ल पक्ष का पावन नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस अवधि में सहारनपुर स्थित मां शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ज्ञापन में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर मार्गों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित मांस, मछली और मदिरा की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नवरात्रि के नौ दिनों में पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में खुलेआम मांस की बिक्री से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं और धार्मिक माहौल प्रभावित होता है। विहिप ने मंदिरों के आसपास स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने की भी मांग की, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सकें। विहिप नेताओं ने प्रशासन से इस अवधि में विशेष रूप से मंदिरों के आसपास की दुकानों पर सख्ती बरतने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बजरंग दल के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मामले में नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पंचायत भूमि पर कब्जे का आरोप:शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई
    Next Article
    सहारनपुर में आयुष्मान कार्ड धारकों से वसूली, इलाज से इनकार:मानव अधिकार संगठन ने CMO को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment