Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बुजुर्ग को रॉड-लाठी से पीटा:पैर तोड़ने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के तीतरों थाना क्षेत्र के कोलाखेड़ी गांव में खेत पर काम कर रहे 80 साल के बुजुर्ग पर हमला करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। बुजुर्ग राम सिंह के बेटे श्रवण कुमार ने गांव के ही विशाल और कुशलपाल समेत दो अज्ञात लोगों पर लोहे की रॉड और लाठी से हमला करने का आरोप लगाया है। श्रवण के मुताबिक, मारपीट में उनके पिता के पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। श्रवण कुमार का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी और फिर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद तीतरों पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नामजद आरोपियों के साथ दो अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। खेत पर काम कर रहे थे राम सिंह, तभी पहुंचे आरोपी न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 11 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे राम सिंह अपने खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विशाल पुत्र अशोक कुमार और कुशलपाल पुत्र कशमीरा दो अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंच गए। विशाल के हाथ में लोहे की रॉड और कुशलपाल के पास लाठी थी। आरोप है कि दोनों ने राम सिंह से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन पर हमला कर दिया। मारपीट में राम सिंह के पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी चोट लगने की बात कही गई है। हमले के बाद वह खेत में गिर गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो भागे आरोपी प्रार्थना पत्र के मुताबिक, राम सिंह की चीख-पुकार सुनकर ओमवीर और राजेंद्र मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी वहां से चले गए। आरोप है कि जाते समय उन्होंने राम सिंह को धमकी दी कि आज तो बच गए, लेकिन मौका मिलने पर जान से मार देंगे। इसके बाद श्रवण कुमार घायल पिता को सरकारी अस्पताल गंगोह लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सहारनपुर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। श्रवण के मुताबिक, राम सिंह को करीब तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रखकर इलाज और मेडिकल किया गया। जमीन को लेकर पहले से रंजिश का आरोप श्रवण कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश होने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्षी पक्ष पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ उठने-बैठने का भी आरोप लगाया। प्रार्थी का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के राजनीतिक लोगों और पुलिस से संबंध हैं। इसी वजह से शिकायत देने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से भेजी थी शिकायत श्रवण कुमार के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने सहारनपुर एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक के जरिए शिकायती पत्र भेजा था। न्यायालय में उन्होंने शिकायत की कॉपी और रजिस्ट्री की रसीद भी प्रस्तुत की। आरोप है कि इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने और मामले की जांच कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर तीतरों पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 117(2), 191(1), 352 और 351(2) के साथ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173(4) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है। जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जाएगी। नामजद आरोपियों के साथ दो अज्ञात लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईदमिलादुन्नबी के जुलूस में रुचिवीरा-हसन समर्थक भिड़े:मुरादाबाद में 2 कदम पर खड़ी अपनी ही पार्टी की सांसद से नजरें फेरकर निकले एसटी हसन
    Next Article
    पीलीभीत में चोरों की तलाश में निकली PRV फंसी,VIDEO:रास्ता भटककर रातभर खेत के कीचड़ में फंसर रही, सुबह ट्रैक्टर से निकाली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment