Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में किराए पर दी कार नहीं लौटाई, FIR:30 हजार रुपए महीना तय था किराया, जीपीएस से देवबंद-झबरेड़ा में मिली लोकेशन

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र में किराए पर दी गई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार वापस नहीं लौटाने का मामला सामने आया है। हकीकत नगर निवासी कार मालिक श्याम अरोड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने 24 जून को अपनी कार छह महीने के लिए देहरादून रोड निवासी देवेंद्र सिंह को 30 हजार रुपए प्रतिमाह के किराये पर दी थी। हर महीने की 24 तारीख को किराया देने की बात तय हुई थी, लेकिन आरोपी ने न किराया दिया और न कार वापस की। कार मालिक के मुताबिक, उन्होंने जीपीएस से कार की लोकेशन पता करने की कोशिश की तो वह पहले देवबंद में दारुल उलूम के आसपास, फिर झबरेड़ा और चोंदाहेड़ी में मिली। बाद में कार का जीपीएस भी बंद कर दिया गया। श्याम अरोड़ा ने पुलिस के सामने आशंका जताई कि कार का किसी गलत काम में इस्तेमाल हो सकता है। उनकी तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने देवेंद्र सिंह और विकान्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार आगे किसी और को देने की बात कही श्याम अरोड़ा के मुताबिक, जब उन्होंने देवेंद्र सिंह से कार के बारे में जानकारी मांगी तो उसने बताया कि वह किराये पर कार लेकर आगे दूसरे लोगों को अधिक किराये पर देता है। देवेंद्र ने कार विकान्त नाम के व्यक्ति के पास होने की बात कही और उसका मोबाइल नंबर भी दिया। इसके बाद श्याम ने कार की जीपीएस लोकेशन देखनी शुरू की। उन्हें कार पहले देवबंद में दारुल उलूम के आसपास मिली। इसके बाद लोकेशन झबरेड़ा कस्बे और चोंदाहेड़ी गांव में मिली। कुछ समय तक कार की लोकेशन देवबंद और झबरेड़ा के आसपास आती-जाती रही। जीपीएस बंद होने से बढ़ी चिंता कार मालिक का आरोप है कि बाद में कार का जीपीएस बंद कर दिया गया। इससे उन्हें कार के बारे में चिंता हुई। तहरीर में उन्होंने आशंका जताई कि कार का इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि में किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस से कार को जल्द बरामद करने की मांग की। श्याम अरोड़ा के अनुसार, 4 अगस्त को वह देवेंद्र के ब्रिजेश नगर स्थित किराये के मकान पर भी पहुंचे। वहां कार के बारे में पूछने पर देवेंद्र ने फिर यही बताया कि कार विकान्त के पास है। आरोप है कि वह कार लौटाने को लेकर लगातार टालमटोल करता रहा। डायल-112 पर भी दी सूचना कार मालिक ने मामले की सूचना डायल-112 पर भी दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि उस समय देवेंद्र ने कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद कार वापस दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी कार नहीं लौटाई गई। श्याम अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि कार किस्तों पर खरीदी गई है। लंबे समय से किराया नहीं मिलने और कार वापस न आने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया केस तहरीर के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने देवेंद्र सिंह और विकान्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार की बरामदगी के साथ ही जीपीएस लोकेशन और आरोपियों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। कार के किसी आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल होने की आशंका फिलहाल कार मालिक ने जताई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कार का वास्तव में किसी अवैध गतिविधि में इस्तेमाल हुआ था या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में चोरों की तलाश में निकली PRV फंसी,VIDEO:रास्ता भटककर रातभर खेत के कीचड़ में फंसर रही, सुबह ट्रैक्टर से निकाली गई
    Next Article
    किसान सम्मान निधि में 60 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप:प्रतापगढ़ में 3.18 लाख संदिग्ध लाभार्थियों पर FIR, सरकारी लॉगिन के दुरुपयोग का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment