Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में महिला पर जानलेवा हमला करने वाला अरेस्ट:सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    15 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में एक महिला पर घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला सराय निवासी शाहबाज पुत्र वहीद के रूप में हुई है। आरोप है कि शाहबाज ने अपनी पत्नी सानिया के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली महिला पर धारदार हथियार से हमला किया था। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना 8 मार्च 2026 को हुई थी। मोहल्ला सराय निवासी अहकाम पुत्र मोहम्मद इकराम ने रामपुर मनिहारान कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि पड़ोस में रहने वाले शाहबाज और उसकी पत्नी सानिया ने पहले फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि धमकी के बाद आरोपी दंपती अचानक अहकाम के घर में घुस आए और उनकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहबाज को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बायपास रोड नई बाजार स्थित पानी की टंकी के सामने, राज विहार कॉलोनी के गेट के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का कटर भी बरामद किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    सहारनपुर में महिला आयोग ने 13 मामलों की सुनवाई की:उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment