Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ कचहरी पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी:2022 में काफिले पर फायरिंग मामले में होगी गवाही

    5 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को कचहरी पहुंचे। 3 फरवरी 2022 को उनके काफिले पर हुए फायरिंग मामले में न्यायालय के समक्ष अपने बयान दर्ज कराएंगे। इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी ओवैसी इस मामले में गवाही देने हापुड़ पहुंचे थे। 3 फरवरी 2022 को एनएच-09 पर पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास ओवैसी के काफिले पर फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के दुरियाई बादलपुर निवासी सचिन और सहारनपुर के सापला बेगमपुर, नकुड़ निवासी शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में तीसरे आरोपी का नाम सामने आया पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सचिन और शुभम ने बताया था कि हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के राधना गांव निवासी आलीम ने उपलब्ध कराए थे। इसके बाद पुलिस ने आलीम को भी मुकदमे में धारा 120बी के तहत आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था। वर्तमान में तीनों आरोपी जमानत पर बाहर हैं। 1900 पेज की चार्जशीट, 60 गवाह बनाए पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 7 और 120बी के तहत करीब 1900 पेज की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। चार्जशीट में कुल 60 गवाहों के नाम शामिल हैं। इनमें 12 पुलिसकर्मी भी हैं। मामला तभी से न्यायालय में विचाराधीन है। ओवैसी के बयान को लेकर कचहरी में सुरक्षा बढ़ाई गुरुवार को न्यायालय में ओवैसी के बयान दर्ज होने की कार्रवाई होनी है। इसके चलते हापुड़ कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है। ओवैसी के कचहरी पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 दिन से लापता दो दोस्त मंदिर में दफ्न मिले:बागपत पुलिस ने खोदकर निकाले शव, हत्यारोपी महंत फरार, दो शिष्य गिरफ्तार
    Next Article
    सहारनपुर में रंगीन कचरी फैक्ट्री पर FSO का छापा:4,125 किलो रंगीन कचरी, 1,672 किलो मैदा सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment