Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में विवाहिता से दहेज उत्पीड़न:सास-मामा ससुर पर देह व्यापार के लिए दबाव और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पति समेत 3 पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और मामा ससुर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, देह व्यापार के लिए दबाव बनाने और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह आठ बजे महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कुतुबशेर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 8 फरवरी 2017 को बलप्रीत सिंह उर्फ बबलू से हुई थी। उनका आठ वर्षीय बेटा है,जो फिलहाल अपने पिता के पास है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास बबली और मामा ससुर गुरुचरण सिंह दहेज में कार और नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। परिजनों ने उसकी गृहस्थी बचाने के लिए करीब चार लाख रुपये दिए, लेकिन ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। बाद में उससे कार और पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। पति बलप्रीत सिंह काम के बहाने दिल्ली में रहने लगा। इसके बाद सास बबली और मामा ससुर गुरुचरण सिंह ने विशाखा पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों बाहरी लोगों को घर भेजकर उसके साथ गलत काम कराने का प्रयास करते थे। विरोध करने पर उसे गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ता था। महिला का दावा है कि उसे यह तक कहा गया कि यदि घर में रहना है तो देह व्यापार करना पड़ेगा। उसने आरोप लगाया कि 17 जून की रात करीब नौ बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गुरुचरण सिंह बिजली की तार ठीक करने के बहाने उसके कमरे में आया। आरोप है कि उसने पीछे से पकड़कर उसे बेड पर गिरा दिया और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी गुरुचरण सिंह मौके से भाग गया। घटना की जानकारी सास बबली को देने पर उसने भी धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मरवा देगी। पति को घटना बताने पर वह बच्चे को अपने साथ ले गया और कथित तौर पर दूसरी शादी करने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरी:मलबे में दबकर 13 साल का किशोर घायल, ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला
    Next Article
    संतकबीर नगर मालखाने से सोना-नकदी गायब:पूर्व हेड मोहर्रिर के 3 बैंक खाते सीज, 1.32 लाख रुपए सैलरी खाते में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment