Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक के नाम फर्म खोलकर टैक्स चोरी:ट्यूशन में हुई थी दोस्ती, जीएसटी और आयकर विभाग का मिला 19 लाख का नोटिस, 3 पर FIR

    15 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में ट्यूशन के दौरान हुई दोस्ती का फायदा उठाकर एक युवक के नाम पर फर्म और जीएसटी नंबर खोलकर करीब 19 लाख रुपये की टैक्स चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब उसके पास जीएसटी और आयकर विभाग से नोटिस पहुंचे। एसएसपी के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हिम्मत नगर जगदंबा कॉलोनी निवासी आशीष मैनवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2020 में उसकी पहचान पंत नगर, जेवी जैन कॉलेज रोड निवासी आयुष जैन से ट्यूशन पढ़ने के दौरान हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2021 में आयुष जैन, उसके भाई आकाश जैन और आकांक्षा जैन ने उसे नई फर्म खोलने की सलाह दी। पहले उसने मना किया, लेकिन बाद में आरोपियों ने यह कहकर भरोसा दिलाया कि उसे कोई पैसा नहीं लगाना पड़ेगा। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने जीएसटी नंबर खुलवाने के नाम पर उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड और चार-पांच हस्ताक्षरित चेक ले लिए। इसके बाद उसके नाम से सूर्य टिम्बर मर्चेंट नामक फर्म खोल दी गई। कुछ समय तक फर्म में कोई लेन-देन नहीं दिखाया गया। जब उसने काम न करने और जीएसटी बंद कराने की बात कही तो आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि फर्म और जीएसटी नंबर बंद कर दिए गए हैं। आशीष मैनवाल ने बताया कि कुछ समय बाद उसके पास जीएसटी विभाग से 82,777 रुपए और आयकर विभाग से 19,04,532 रुपए की टैक्स चोरी से संबंधित नोटिस पहुंचे। इसके बाद उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। जब वह आरोपियों के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे सिस्टम की गड़बड़ी बताकर मामला ठीक कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, जीएसटी कार्यालय में जानकारी करने पर पता चला कि उसके नाम से जारी जीएसटी नंबर का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। जांच के बाद थाना सदर बाजार पुलिस ने आयुष जैन, आकाश जैन और आकांक्षा जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अपहरण कर BA की छात्रा की हत्या:रेप कर गन्ने के खेत में फेंका न्यूड शव, 3 दिन पहले एग्जाम देने निकली थी
    Next Article
    कासगंज में गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत:हरि की पैड़ी घाट पर पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment