Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूली बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:अर्धनग्न लाश झाड़ियों में फेंकी थी; बुलंदशहर में मां बोली- दरिंदा मारा गया...खुश हूं

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी के बुलंदशहर में 12 साल की स्कूली बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। रविवार सुबह 4 बजे पुलिस का आरोपी से आमना-सामना हो गया। रुकने को कहने पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में पेट-सीने में गोली लगने से ढेर हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोनू जाटव ने बच्ची को घर के बाहर से उठाया। रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी। चेहरे, कंधे, हाथ, पेट, छाती और पैरों पर वार किए थे, फिर अर्धनग्न शव झाड़ियों में फेंककर भाग गया था। CCTV में आरोपी मोनू (35) बच्ची को लेकर जाता दिखा था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर गुलावठी थाना क्षेत्र में हुई। मोनू ने पुलिस टीम पर 12 राउंड फायर किए। मोनू पर 24 घंटे पहले ही एडीजी भानु प्रताप ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और पॉक्सो एक्ट जैसी धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज थे। जिस बच्ची की रेप के बाद हत्या हुई थी, उसकी मां ने मोनू के एकाउंटर पर कहा - हमें बहुत खुशी है कि उस दरिंदे को मार गिराया गया। प्रशासन ने मेरी बेटी को न्याय दिलाया। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे की सुरक्षा हो। जो मेरी बच्ची के साथ हुआ, वह किसी की बच्चे के साथ न हो। एनकाउंटर स्पॉट की 3 तस्वीरें- बिना नंबर प्लेट की बाइक से आते दिखे बदमाश एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- रविवार तड़के स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मोनू के सीने और पेट में एक-एक गोली लगी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान मोनू का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कर रही है। पुलिस ने मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। उन्होंने बताया- बदमाशों की फायरिंग में एसओजी के दारोगा संदीप कुमार और सिपाही नरेंद्र कुमार के हाथ में गोली लगी। इंस्पेक्टर सिकंदराबाद शैलेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर गुलावठी धर्मेंद्र शर्मा की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। आरोपी की शादी नहीं हुई थी, माता-पिता की मौत हो चुकी आरोपी मोनू बुलंदशहर के फतेहपुर जादौन का रहने वाला था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। मोनू आपराधिक प्रवृत्ति का था, इसलिए परिवार ने उससे दूरी बना ली थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। घर से 2 किमी दूर मिला था बच्ची का शव बच्ची का परिवार ककोड़ थाना क्षेत्र में रहता है। पिता किसान हैं। बच्ची के अलावा परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती थी। 1 अगस्त को दोपहर 3 बजे वह किसी काम से घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हुए। वे उसे हर संभव जगह ढूंढ़ते रहे। रात 8 बजे ग्रामीणों ने बच्ची के घर से 2 किमी दूर वैर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंचे और शव की पहचान लापता छात्रा के रूप में की। छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। बच्ची की हत्या से जुड़ी 3 तस्वीरें- CCTV से हुई थी आरोपी मोनू की पहचान वारदात की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया था। कहा था- आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की थीं। बच्ची का शव जहां मिला था, पुलिस ने उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसी आधार पर आरोपी मोनू की पहचान हुई। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… NEET पेपर लीक- यूपी में 6 स्टूडेंट का सुसाइड:CJP की ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग; घरवाले बोले- अब तक किसी ने संपर्क नहीं किया 3 मई को NEET पेपर लीक के बाद देशभर में 24 बच्चों ने आत्महत्या कर ली। इसमें से 6 यूपी के थे। इनके परिवार का दावा था कि हमारे बच्चे पेपर लीक और दोबारा परीक्षा से तनाव में थे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 35 दिन आंदोलन चला। सोनम वांगचुक के अनशन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में IPS के पिता ने 25 राउंड फायरिंग कराई:महिला बोलीं- घर से बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी, डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पना चाहते
    Next Article
    काजल ने पवन सिंह से प्यार का इजहार किया:कहा-आपका प्यार मिलेगा, पावर स्टार बोले-उतना नहीं है; तेजप्रताप ने कहा-कटप्पा ने मेरे साथ गद्दारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment