Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में IPS के पिता ने 25 राउंड फायरिंग कराई:महिला बोलीं- घर से बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी, डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पना चाहते

    8 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में एक महिला के घर पर रविवार को 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। इससे लोग दहशत में आ गए। फायरिंग कराने का आरोप झारखंड में ट्रेनी IPS मयंक बाजपेई के पिता पर है। महिला ने बताया, दोपहर करीब 2 बजे 24-25 हथियारबंद लोग आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। मुझे बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी। मेरी जमीन नेशनल हाईवे 30 (उत्तराखंड से आंधप्रदेश को जोड़ने वाली सड़क) के किनारे है। जिस पर आरोपी कब्जा करना चाहते हैं। सोलर पैनल और घर की दीवारों पर गोली के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला महोली कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौरी बाईपास मोड़ के पास का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… महिला बोलीं- हमने 2018 में जमीन का बैनामा कराया अढ़ौरी बाईपास निवासी मुनीश किसान हैं। उनकी पत्नी शोभना शुक्ला के मुताबिक, वह मूल रूप से देवरिया गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2018 में अढ़ौरी बाईपास पर 19 बिस्वा (8265 स्क्वायर फीट) जमीन का बैनामा कराया था। कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। जमीन के एक हिस्से पर मकान बनाकर वह परिवार के साथ रह रही हैं। बाकी जमीन पर उनका ही कब्जा है। IPS के पिता ने 2022 में खरीदी जमीन, तब से विवाद शोभना ने बताया- कैमहरा गांव निवासी मयंक बाजपेई IPS अफसर हैं। वह झारखंड में ट्रेनी आईपीएस के रूप में तैनात हैं। मयंक के पिता विपिन बाजपेई ने 2022 में जमीन का बैनामा कराया था। यानी एक जमीन पर दोनों पक्षों का दावा है। इसके बाद से ही विवाद चल रहा है। शोभना के अनुसार, करीब 2 महीने पहले महोली तहसील में जमीन को लेकर फैसला उनके पक्ष में आया था। इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। डीसीएम से पहुंचे लोगों पर फायरिंग का आरोप शोभना के अनुसार, रविवार दोपहर 2 बजे डीसीएम में सवार होकर करीब 24-25 लोग असलहों के साथ उनके घर पहुंचे। घर के बाहर पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना के समय शोभना घर पर अकेली थीं। उनके पति और बच्चे देवरिया गांव गए हुए थे। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। इंस्पेक्टर बोले- आरोपियों पर केस दर्ज होगा इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया- महिला ने लिखित शिकायत दी है। केस दर्ज किया जाएगा। फायरिंग समेत सभी आरोपों की जांच कर रहे हैं। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। CO ने कहा- 9 आरोपी हिरासत में सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया- यह केवल हवाई फायरिंग का मामला है। इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है। पुलिस ने मौके से दो कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब IPS मयंक बाजपेई को जानिए… मयंक बाजपेई ने UPSC 2024 में 149वीं रैंक हासिल की थी। यह उनका तीसरा प्रयास था। पिता विपिन बाजपेई किसान हैं। परिवार 2002 में गांव छोड़कर सीतापुर आकर बसा था। मयंक के दो भाई और एक बहन हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई सीतापुर, फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… अतीक के बेटे क्या कभी जेल से बाहर आ पाएंगे:इंग्लिश स्कूल में पढ़े, फिर रंगदारी-फिरौती वसूलकर जेल गए; शाइस्ता-जिंदा बेटों का अब क्या होगा माफिया अतीक जब जिंदा था, बेटे असद को अपना उत्तराधिकारी कहता था। प्रयागराज के लोग असद को 'सांसदजी' कहने लगे। वो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। छोटे बेटे अबान को अतीक सबसे ज्यादा प्यार करता था। कुछ महीने पहले अबान ने सोशल मीडिया पर रील पोस्ट की थी। इसमें वो कह रहा था- ‘हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते।’ 6 अगस्त को अबान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में कांवड़ रूट पर नॉनवेज दुकानों पर बुलडोजर चला:बीमार पति को पीठ पर लादकर चल रही पत्नी; मुजफ्फरनगर में बंकरों में हथियारों से लैस जवान तैनात
    Next Article
    स्कूली बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:अर्धनग्न लाश झाड़ियों में फेंकी थी; बुलंदशहर में मां बोली- दरिंदा मारा गया...खुश हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment