Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कॉटलैंड के लाइल रॉबर्टसन ने डेब्यू पर 6 विकेट लिए:रबाडा-एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, स्कॉटलैंड ने कनाडा को ICC वनडे वर्ल्डकप लीग-2 में हराया

    8 hours ago

    1

    0

    स्कॉटलैंड के फोर्थहिल में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 का ट्राई-सीरीज मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें स्कॉटलैंड के 23 साल के ऑफ-स्पिनर लाइल रॉबर्टसन ने वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही वे डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा व वेस्टइंडीज के फिदेल एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं, स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस मैच में स्कॉटलैंड ने कनाडा को 170 रन से हराया। आखिरी 15 गेंद में 5 विकेट रॉबर्टसन ने कनाडा की पारी के आखिरी हिस्से में मैच का रुख पूरी तरह स्कॉटलैंड के पक्ष में कर दिया। उन्होंने अपने आखिरी 15 गेंद में 5 विकेट लिए। श्रेयस मोव्वा और जाहिद शीरजाद को लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद कलीम सना को बोल्ड कर कनाडा की पारी खत्म की। बेरिंटन का 7वां वनडे शतक, स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बनाया कप्तान रिची बेरिंटन ने 120 रन की पारी खेलकर स्कॉटलैंड को 50 ओवर में 7 विकेट पर 347 रन तक पहुंचाया। यह उनके वनडे करियर का 7वां शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए और वनडे में उनके कुल छक्कों की संख्या 90 हो गई। इसके साथ ही उन्होंने जॉर्ज मुन्से के 87 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़कर स्कॉटलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेरिंटन ने ब्रैंडन मैकमुलन के साथ तीसरे विकेट के लिए 140 रन की पार्टनरशिप की। मैकमुलन ने 64 रन बनाए। माइकल जोन्स ने 41 और मैथ्यू क्रॉस ने नाबाद 51 रन बनाए। आखिरी ओवरों में जैक जार्विस ने 14 गेंद में 30 रन बनाकर टीम को 347 रन तक पहुंचाया। कनाडा की टीम 177 रन पर सिमटी 348 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही विकेट गंवा दिए। परगट सिंह ने 42 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से पर्याप्त साथ नहीं मिला। रॉबर्टसन के अलावा स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने भी लगातार दबाव बनाए रखा और कनाडा की पूरी टीम 35 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। लीग-2 में स्कॉटलैंड टॉप पर इस जीत के बाद स्कॉटलैंड ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया। टीम पहले ही वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए जगह पक्की कर चुकी है। अब लीग-2 में इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने अपना अभियान शीर्ष स्थान पर खत्म किया। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत कल से 600वां टेस्ट खेलेगा:जीता तो वेस्टइंडीज की बराबरी करेगा; श्रीलंका में स्पिन खेलना चुनौती भारत 15 अगस्त से अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगा। यह मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट वाले लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बने:हेराथ का 433 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा; कपिल देव की बराबरी
    Next Article
    पानी को लेकर खिलाड़ियों के झगड़े में कोच की मौत:श्रीलंका के वनडे कप्तान मेंडिस को कोचिंग दी, 17 साल का लड़का आरोपी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment