Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुखबीर बादल की छाती में कृपाण घोंप करनी थी हत्या:पूर्व डिप्टी CM हाथ आगे कर बचे; सांसद पत्नी हरसिमरत जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं

    11 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला किया। हालांकि, हमलावर निहंग को उसी समय दबोच लिया। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर निहंग जसपाल सिंह सुखबीर की छाती पर हमला कर हत्या करने की कोशिश में था। आरोपी निहंग ने सुखबीर बादल के सामने आते ही अपनी कृपाण निकालकर उनकी छाती की तरफ वार किया, लेकिन सुखबीर बादल ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिसकी वजह से कृपाण छाती तक नहीं पहुंची और बाजू में घाव हो गया। सुखबीर के हाथ पर कृपाण से करीब 5 सेंटीमीटर का कट लगा। डॉक्टरों को 8 से 9 टांके लगाने पड़े। हमलावर निहंग दूसरा वार करता, तब तक महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने अपना हाथ आगे किया। जिससे उन्हें भी चोट लगी लेकिन हमलावर को काबू कर लिया गया। नांदेड़ के एसपी निलाभ रोहन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभी तक की पूछताछ में उसने कहा कि वह पंजाब में नशे को लेकर गुस्से में था। इसीलिए उसने सुखबीर बादल पर हमला किया। वहीं, इस मामले में गुरुद्वारा प्रबंधन के बाबा जग्गा सिंह ने कहा कि आरोपी जसपाल सिंह 2 साल से गुरुद्वारे में सेवा कर रहा है। वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी निहंग कानून की पढ़ाई कर चुका है। इधर, सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर हमले के दौरान उनकी जान बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे से मिलीं। उन्होंने एक पोस्ट कर लिया- संतोष, आपने सुखबीर जी और हमलावर के बीच मानव ढाल बनकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए रक्षा की। आपने यह दिखाया कि वर्दी पहनने का असली मतलब क्या होता है- खुद से पहले कर्तव्य को रखना और डर से पहले साहस को चुनना। वहीं मानहानि केस में सुखबीर सिंह बादल ने व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से चंडीगढ़ कोर्ट में एप्लीकेशन दायर की है। जिसमें कहा गया है कि गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के पास हुए हमले में घायल हो गए। उनके हाथ पर चोट आई है। इसी वजह से वह आज (14 अगस्त को) कोर्ट में पेश होने में असमर्थ हैं। जांच में आरोपी के बारे में ये खुलासे हुए… घटना से पहले सुखबीर बादल ने क्या-क्या किया, जानिए… महाराष्ट्र पुलिस ने ये अहम बातें कहीं… जसपाल के लिंक खंगालने में जुटी महाराष्ट्र पुलिस SP निलाभ रोहन ने बताया कि निहंग जसपाल सिंह का फिलहाल कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया। पुलिस अब उनके लिंक ढूंढ रही है, ताकि हमले का असली कारण पता चल सके। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच नादेड़ पुलिस व एटीएस कर रही है। दोनों टीमें जसपाल सिंह का रिकार्ड खंगाल रही हैं कि उसके लिंक किसी ग्रुप के साथ तो नहीं हैं। *********** ये खबर भी पढ़ें: PM मोदी से मुलाकात, 6 दिन बाद सुखबीर पर हमला: एक्सपर्ट बोले- बादल के प्रति कट्‌टरपंथियों में नफरत; BJP से नजदीकियां बनाने पर भी रोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के 6 दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल पर निहंग ने हमला कर दिया। सुखबीर बादल पर निहंग के हमले का सीधा-सीधा इंपेक्ट पंजाब की पॉलिटिक्स पर भी दिखने को मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस बार जनगणना में जाति भी पूछी जाएगी:पिछड़ा वर्ग या सामान्य का विकल्प नहीं; केंद्र सरकार ने 40 सवालों की लिस्ट जारी की
    Next Article
    80 लाख सैलरी, संपत्ति 2.53 करोड़ की बनाई:इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के यहां लोकायुक्त का छापा; पत्नी के नाम दो बिल्डिंग मिलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment