Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर आंगनबाड़ी भर्ती, 7000 से अधिक आवेदनों का सत्यापन जारी:809 पदों के लिए ब्लॉकवार जांच, मेरिट सूची होगी तैयार

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका पदों की भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। जिले में बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद, अब प्रशासन ने दस्तावेज़ों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस पूरी प्रक्रिया और मेरिट बनाने के आधार पर जानकारी दी है। जनपद में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों को भरने के लिए शासन के निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन आवेदनों की सत्यता की जांच के लिए अब जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में अभ्यर्थियों की भीड़ देखी जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्धारित भर्ती पोर्टल पर अभ्यर्थियों ने आंगनबाड़ी सहायिका और अन्य पदों के लिए आवेदन किया था। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बी.ए. आदि के अंक, आय, निवास और जाति प्रमाण पत्रों का उल्लेख किया था। अब इन सभी विवरणों का मूल अभिलेखों से मिलान किया जा रहा है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। उन्होंने बताया कि दस्तावेज़ों के मिलान के बाद वास्तविक स्थिति के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वर्तमान में विकास खंड लम्भुआ के अभ्यर्थियों का सत्यापन जारी है। जिले में कुल 809 रिक्त पदों के लिए 7000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने ब्लॉकवार सत्यापन की तिथियां निर्धारित की हैं। अधिकारी ने बताया कि एक ही दिन में सभी आवेदनों का सत्यापन संभव नहीं है, इसलिए विकास खंडवार तिथियां तय की गई हैं। प्रक्रिया आगे बढ़ने पर अन्य विकास खंडों के अभ्यर्थियों को भी बुलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनेजर के पिता बोले-आरोपियों को फांसी हो, फाइनल जस्टिस चाहिए:CO की रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, मामा बोले- ब्राह्मण पैदा होना पाप है
    Next Article
    कानपुर में चरागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त:घाटमपुर में पांच घंटा चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त; विरोध करने पर होटल मैनेजर अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment