Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में रेप पीड़िता को पेशी के बाद अगवा किया:आरोपी ने शादी का दबाव बनाया, पीटने से सिर में आई चोट, युवक गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में एक नाबालिग रेप पीड़िता को अदालत में पेशी के बाद अगवा कर लिया गया। आरोपी ने पीड़िता पर शादी और सुलह का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसे सिर के बल जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सोमवार दोपहर दीवानी चौराहा के पास हुई। पीड़िता अपनी मां के साथ रेप के एक मुकदमे की पेशी के लिए आई थी। उसकी मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ 25 अक्टूबर को सचिन और मुकेश ने रेप किया था, जिसके संबंध में कोतवाली लंभुआ में एफआईआर दर्ज है।पेशी के बाद जैसे ही मां-बेटी अदालत से बाहर निकलीं, आरोपी सचिन अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक पर आया। उसने पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और उसे पयागीपुर होते हुए लोहरामऊ ले गया।रास्ते में सचिन ने लड़की पर शादी करने और पुराने मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया। जब लड़की ने शादी से इनकार किया, तो सचिन ने उसे लोहरामऊ के पास जान से मारने की नीयत से सिर के बल जमीन पर पटक दिया।इस हमले से पीड़िता के सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई। आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर उसकी मां परिवार सहित अस्पताल पहुंचीं। होश आने पर लड़की ने पूरी घटना बताई।सीओ सिटी सौरभ सामंत ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम
    Next Article
    मऊ में गोवंश से लदी पिकअप पकड़ी गई:पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया, सीतापुर का निवासी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment