Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में गोवंश से लदी पिकअप पकड़ी गई:पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया, सीतापुर का निवासी

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले की सरायलखंसी थाना पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे गोवंश से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से गो-तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कृष्ण राजपूत के नेतृत्व में सरायलखंसी पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कंधेरी चौराहे पर पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान वाहन में वध के उद्देश्य से ले जाए जा रहे गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिकअप को कब्जे में ले लिया और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम देवीपुर थाना कमलापुर जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को 8 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:05 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में रेप पीड़िता को पेशी के बाद अगवा किया:आरोपी ने शादी का दबाव बनाया, पीटने से सिर में आई चोट, युवक गिरफ्तार
    Next Article
    वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, कप्तान की स्क्वाड में हुई वापसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment