Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता पर मुकदमा दर्ज होने से पार्टी नाराज:मिर्जापुर में सड़क की मांग को लेकर जेन अल्फा स्टूडेंट्स के साथ किया था प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में चेरुईराम कंपोजिट विद्यालय के सामने सड़क की मांग को लेकर सोमवार को धरना-प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में सपा नेता रोहित शुक्ल लल्लू समेत छह लोगों और उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया गया है। समाजवादी पार्टी ने इस पर नाराजगी जताई है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने केस दर्ज करने की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने इसे सरकार का तानाशाही रवैया बताया। चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर केस वापस नहीं हुआ, तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी। देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि चेरुईराम कंपोजिट विद्यालय तक आने-जाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से रास्ते की मांग कर रहे हैं। बारिश में रास्ता खराब होने से स्कूल जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को परेशानी होती है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों और बच्चों के साथ सपा नेता रोहित शुक्ल लल्लू ने विद्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्या पर शांतिपूर्ण आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज करना जनता की आवाज दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को केस दर्ज करने के बजाय विद्यालय तक रास्ते की समस्या का स्थायी हल निकालना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के मामले में सपा नेता रोहित शुक्ल लल्लू समेत छह लोगों और उनके समर्थकों पर केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगी। अगर केस वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर इसे जिला स्तर तक बड़ा रूप दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से बच्चों की समस्या को देखते हुए विद्यालय तक रास्ता बनाने और दर्ज केस वापस लेने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज बारिश,:कई इलाकों में जलभराव, रात को भी बारिश का अलर्ट
    Next Article
    कागजों में हो रहा छिड़काव, सड़कों पर उड़ रही धूल:आगरा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरे से फिसलकर चौथे स्थान पर आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment