Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीमा पर गोलीबारी के बाद पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक तलब:कहा- मारे गए लोग PAK नागरिक थे; BSF ने घुसपैठ के शक में गोली मारी थी

    1 day ago

    1

    0

    पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तान ने पंजाब के तरनतारन में भारत-पाक सीमा पर दो लोगों की मौत पर विरोध जताया। पाकिस्तान का दावा है कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक थे। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की गोलीबारी में मारे गए। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब कर लगातार हो रही सीमा पार घुसपैठ पर आपत्ति जताई। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक ये लोग भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। चेतावनी देने के बाद BSF ने गोली चलाई। BSF ने चेतावनी दी थी, नहीं रुके तो गोली चलाई भारत ने पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 3 लोग पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसे। BSF ने उन्हें कई बार वापस पाकिस्तान लौटने की चेतावनी दी, लेकिन वे पीछे हटने के बजाय सीमा पर लगी बाड़ की तरफ बढ़ते रहे। इसके बाद BSF ने फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तरनतारन में 7 महीने में घुसपैठ की यह दूसरी घटना है। पाकिस्तान ने जांच की मांग की है पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मारे गए दोनों लोग निहत्थे नागरिक थे। पाकिस्तान के मुताबिक, वे सीमा के पास गए थे और अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए। पाकिस्तान ने कहा है कि उसके नागरिकों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई सही नहीं है। पाकिस्तान ने मामले की तुरंत, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच की मांग की है। साथ ही उसने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और जांच के नतीजे पाकिस्तान सरकार को बताने को कहा है। पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के मुताबिक मारे गए लोगों की पहचान आजमत रसूल और मोहसिन जट्ट के रूप में हुई है। दोनों लाधर के जट्टां वाली हवेली इलाके के रहने वाले थे। तीसरा व्यक्ति घायल है और अस्पताल में भर्ती है। भारत बोला- ड्रग्स तस्करी में पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों की मिलीभगत पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान से सीमा पार होने वाली हथियार और ड्रग्स की तस्करी से जुड़ी है। भारत ने पाकिस्तान से इन मामलों की जांच करने को कहा है। साथ ही, ड्रग्स की तस्करी में पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों की कथित मिलीभगत की भी जांच करने को कहा है। इससे पहले भी 5 घुसपैठिए मारे गए मार्च 2026: तरनतारन के खेमकरण सेक्टर में BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। वह चेतावनी के बाद भी आगे बढ़ रहा था। अगस्त 2024: तरनतारन के दल गांव के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था। अगस्त 2023: तरनतारन के थेकालन गांव के पास एक घुसपैठिए की गोलीबारी में मौत हुई। मई 2021: खालड़ा गांव के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। BSF ने उसके पास से पाकिस्तानी सामान बरामद किया था। फरवरी 2021: फिरोजपुर सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। उसके पास से 14.8 किलो हेरोइन और हथियारों से जुड़ा सामान मिला था। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियां टूटीं:पुजारी समेत श्रद्धालु अंदर मौजूद थे अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला किया गया। इसमें मंदिर को काफी नुकसान हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित को फोन किया:कहा- आप दुनिया के हीरो; इजराइली स्वतंत्रता दिवस पर मोदी के साथ मशाल जलाने का न्योता दिया
    Next Article
    भारतीय हाई कमिश्नर बोले- हसीना को पनाह देना मजबूरी थी:उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रकिया जारी; तख्तापलट के बाद 2 साल से भारत में पूर्व PM

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment