Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीने पर दूसरे का टैटू देख गर्लफ्रेंड को 3-गोलियां मारीं:मेरठ में खुद भी सुसाइड किया; छात्रा की हालत नाजुक, सिर में गोली फंसी

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में सिरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को 3 गोलियां मारने के बाद सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 12वीं की छात्रा के सीने पर ‘आर्यन’ नाम का टैटू देखकर प्रेमी नाराज था। बुधवार शाम ट्यूशन से लौटते वक्त उसने छात्रा को रोका। आर्यन के बारे में पूछा। बताने से मना किया तो बहस करने लगा। इसी बीच गुस्से में सिरफिरे ने कमर से पिस्टल निकाली और छात्रा पर फायरिंग कर दी। वह खून से लथपथ होकर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने खुद के सीने में भी गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों ने छात्रा अनुष्का (23) को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसके सिर में एक और पेट में दो गोलियां लगी थीं। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दो गोलियां निकाल दी हैं, जबकि तीसरी गोली अभी भी सिर में फंसी हुई है। उसकी हालत नाजुक है। सिरफिरे आदित्य (26) का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज थे। 10 दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में जोनल पार्क के पास का है। लड़की की मां सरकारी टीचर, 3 साल पहले इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती पुलिस के मुताबिक, अनुष्का कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी की रहने वाली है। उसकी मां सदर स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सरकारी टीचर हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक बड़ा भाई भी है। वहीं, आरोपी आदित्य कंकरखेड़ा की शिवलोकपुरा कॉलोनी का रहने वाला था। आदित्य ने 2025 में साकेत स्थित आईटीआई कॉलेज से आईटीआई की थी। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई का नाम आशीष है। आदित्य और अनुष्का के घरों के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी है। दोनों अनुसूचित जाति के हैं। तीन साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, फिर बातचीत होने लगी और दोस्ती अफेयर में बदल गई। एक महीने पहले अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया, जेल भेजा गया पुलिस के मुताबिक, आदित्य लिसाड़ी गेट के रहने वाले हथियार तस्कर सावेज उर्फ शेरा के संपर्क में आ गया था। उसके लिए हथियारों की सप्लाई करने लगा था। करीब एक महीने पहले पुलिस ने उसे अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके जेल जाने के बाद अनुष्का ने उससे दूरी बना ली। 10 दिन पहले जमानत पर छूटा, फिर संपर्क करने लगा करीब 10 दिन पहले आदित्य जमानत पर जेल से बाहर आया। बाहर आते ही उसने अनुष्का को फोन किया, लेकिन उसका नंबर बंद मिला। बाद में उसने अनुष्का को घर के पास रोका। तब पता चला कि उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है। इसके बाद उसने नया नंबर लेकर फिर उससे बात करनी शुरू कर दी। ट्यूशन से लौटते वक्त रोका, फिर गोली मार दी पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई को आदित्य ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसी दौरान उसने अनुष्का के सीने पर 'आर्यन' नाम का टैटू देखा। इसके बाद वह लगातार आर्यन के बारे में पूछता रहा, लेकिन अनुष्का ने कोई जवाब नहीं दिया। बुधवार शाम अनुष्का ट्यूशन के बाद अपनी स्कूटी से लौट रही थी। आदित्य ने पल्सर बाइक से उसका पीछा किया। रास्ते में रोककर बात करने लगा। अनुष्का ने बात करने से इनकार किया तो वह गिड़गिड़ाने लगा। किसी तरह उसने अनुष्का को बात करने के लिए मना लिया। इसके बाद दोनों डिफेंस एन्क्लेव के जोनल पार्क के पास पहुंचे। वहां आर्यन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गोली चला दी। एसपी सिटी विनायक भोसले ने कहा- घटनास्थल पर दो पिस्टल, एक स्कूटी और एक पल्सर बाइक मिली है। पहले युवक और युवती में झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने गोली मारी। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- कारोबारी के पोते की हत्या करके एक करोड़ फिरौती मांगी: 36 लाख का कर्ज चुकाना था, गोरखपुर वैभव हत्याकांड के आरोपी का कबूलनामा ‘मुझ पर 36 लाख रुपए का कर्ज था। किस्त जमा न करने पर पिता ताने मारते थे। नालायक कहते थे। इससे परेशान होकर सराफा कारोबारी के बेटे के अपहरण की योजना बनाई। AI की मदद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में जानकारी जुटाई। गैंग कैसे काम करता है? फिरौती कैसे मांगता है, यह समझा। इंटरनेट से 199 रुपए में कंबोडिया का मोबाइल नंबर खरीदा और उसी पर वॉट्सऐप अकाउंट बनाया।’ यह कबूलनामा है गोरखपुर में सराफा कारोबारी के 10 साल के पोते वैभव की हत्या के आरोपी कंप्यूटर टीचर सर्वेश उर्फ बिट्टू भट्ट का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर नया बिल पेश:भारतीय H-1B वीजाधारकों समेत लाखों प्रवासियों को हो सकता है फायदा
    Next Article
    मौत के 17 घंटे बाद उठी 65 साल की महिला:आगरा में दामाद के पैर छूते ही बोली- मैं जिंदा हूं, अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment