Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में शुभम शुक्ला की हत्या का खुलासा:पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपियों को पकड़ा, चाकू बरामद

    18 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बरसठी थानाक्षेत्र के जमुनीपुर गांव में 25 वर्षीय शुभम शुक्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को शुभम शुक्ला और मंगरमू गांव निवासी विकास यादव के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण यह वारदात हुई। रविवार को विकास यादव अपने साथियों सौरभ उर्फ चंदर यादव (बाल अपचारी), सुमित उर्फ छोटू, सचिन पटेल और अनुज पटेल के साथ जमुनीपुर गांव के बगीचे में पहुंचा। उसने शुभम को वहां बुलाया। सभी ने मिलकर शुभम पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद शुभम वहीं गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल शुभम कुछ दूरी तक चला, लेकिन सड़क किनारे गिर पड़ा। गांव के एक राहगीर ने उसे लहूलुहान हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, पुलिस को सूचित किया और शुभम को अस्पताल ले गए। शुभम के पिता राजेश शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। देर रात दबिश देकर पुलिस ने विकास यादव, सौरभ यादव (बाल अपचारी), अनुज पटेल, सचिन पटेल और सुमित उर्फ छोटू को रसुलहा भीटा के पास से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अमरीश सिंह, अजय तिवारी, अनिल यादव, शैलेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी, राजेन्द्र पटेल, अखिलेश यादव, यजुवेंद्र यादव, उमाशंकर सिंह और ओमप्रकाश यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव शुरू:अध्यक्ष, महामंत्री समेत 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया
    Next Article
    भदोही पुलिस ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता जीती:गाजीपुर में आयोजित कंपटीशन में एसपी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment