Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2000 करोड़ निवेश लक्ष्य, 1107 करोड़ GBC तैयार:संतकबीर नगर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत हुई समीक्षा बैठक

    16 hours ago

    1

    0

    संतकबीर नगर में जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति और पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत प्राप्त एमओयू और जीबीसी/5.0 के प्रस्तावों की गहन समीक्षा की गई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने समिति को बताया कि जनपद के लिए 2000 करोड़ रुपये का निवेश लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक कुल 1107 करोड़ रुपये का जीबीसी रेडी पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। सीडीओ ने उपस्थित संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे जीबीसी/5.0 के लिए अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित कराएं, ताकि जनपद का लक्ष्य पूरा हो सके। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया, जिस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना और सीएम युवा अभियान जैसी स्वरोजगारपरक योजनाओं की अद्यतन प्रगति से समिति को अवगत कराया। सीडीओ ने अग्रणी जिला प्रबंधक, एसबीआई और उपायुक्त उद्योग को इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंध में भी समिति के समक्ष प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त उद्योग से समन्वय स्थापित कर पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्राप्त सूची का भौतिक सत्यापन करने और पात्र/अपात्र लाभार्थियों की सूची उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में शासन द्वारा नामित उद्योग बंधु समिति सदस्य बबलू गुप्ता और शिव शंकर विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यालय में संत गाडगे जयंती मनाई गई:जिलाध्यक्ष ने कहा, उन्होंने शिक्षा और वंचितों की सेवा में जीवन समर्पित किया
    Next Article
    एनडीए पास कराने के नाम पर लाखों की ठगी:पीलीभीत पुलिस ने शातिर ठग को गोवा से किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment