Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ शुरू किया पोस्टर अभियान:सुल्तानपुर में होर्डिंग लगाकर अपराध का उठाया मुद्दा, NCRB के आंकड़ों पर घेरा

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के मुद्दे पर सपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ पोस्टर अभियान शुरू किया है। सपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक अनूप संडा के नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इनमें 2017 से अब तक के कथित अपराध के आंकड़ों का हवाला देकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए हैं। सुल्तानपुर में कई सार्वजनिक जगहों पर लगाए पोस्टर अनूप संडा के मुताबिक, गुरुवार रात 10:30 बजे के बाद सुल्तानपुर शहर के दीवानी चौराहा, बस स्टॉप, पर्यावरण पार्क, DM कार्यालय, विकास भवन और डाकखाना चौराहे समेत कई सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाए गए। उन्होंने दावा किया कि अभियान के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक जगहों पर 10 हजार से ज्यादा पोस्टर लगाए गए हैं। सपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अभियान की शुरुआत सुल्तानपुर से हुई। इसके बाद जौनपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, बस्ती, गोंडा और आजमगढ़ के व्यस्त बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, जिलाधिकारी कार्यालयों, सरकारी अस्पतालों और पेट्रोल पंपों पर भी पोस्टर लगाए गए। महिला सुरक्षा और दलितों पर अत्याचार के मुद्दे उठाए ‘उत्तर प्रदेश बचाओ’ नारे वाले पोस्टरों में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2017 से अब तक के आंकड़ों का हवाला दिया गया है। इनमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, दलितों पर अत्याचार, खराब सड़कों से होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों के साथ संगठित अपराध के मुद्दे उठाए गए हैं। भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था में सुधार का करती रही है दावा वहीं, भाजपा और प्रदेश सरकार का कहना है कि 2017 के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। सरकार संगठित अपराध और माफिया के खिलाफ कार्रवाई के साथ अपराध दर में कमी आने का दावा करती रही है। सपा का यह पोस्टर अभियान आगामी चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया:मां का आरोप- विरोध पर हमला किया, बेटे की शादी के लिए रखे 1 लाख रुपए और सोने की चेन भी ले गया
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:आज नहाय-खाय से छठ शुरू, पूजा के लिए पीतल के सूप की डिमांड, 18 सेंटर पर होगी सहायक आचार्य परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment