Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:आज नहाय-खाय से छठ शुरू, पूजा के लिए पीतल के सूप की डिमांड, 18 सेंटर पर होगी सहायक आचार्य परीक्षा

    9 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें…काशी में छठ की तैयारी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार से चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी। छठ के लिए पीतल के सूप, लुटिया और डलिया की मांग सबसे ज्यादा है। बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मामला एक बार फिर गरमा गया है। गुरुवार को नगर निगम की टीम के आने की सूचना पर दुकानदारों ने कॉम्प्लेक्स में ताला लगा दिया। विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली इस बार और भव्य होगी। गंगा के 84 घाटों से लेकर शहर के 100 से अधिक कुंडों तक दीपों की रोशनी से काशी जगमगाएगी। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- काशी में छठ की तैयारी, घाटों पर बनने लगीं वेदियां:आज से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा महापर्व वाराणसी में लोक आस्था का महापर्व डाला छठ दस्तक दे चुका है। शुक्रवार से चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी। घरों से लेकर गंगा घाटों तक छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। घाटों पर व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने पूजा के लिए जगह चिह्नित करनी शुरू कर दी है। कहीं वेदियां बनाई जा रही हैं तो कहीं रंगाई-पुताई और सजावट का काम चल रहा है। अगले चार दिनों तक काशी पूरी तरह छठमय रहेगी।पूरी खबर पढ़ें... 2-काशी में छठ पर बढ़ी पीतल के सूपों की डिमांड, 700 से बढ़कर 1100 रुपए किलो बिका पीतल छठ महापर्व को लेकर वाराणसी के काशीपुरा की पीतल मंडी में रौनक बढ़ गई है। मई में कारोबार सुस्त रहने के बाद अब त्योहारों पर पीतल के बर्तनों की जमकर खरीदारी हो रही है। छठ के लिए पीतल के सूप, लुटिया और डलिया की मांग सबसे ज्यादा है। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार पिछले साल के मुकाबले सूप के दाम भी बढ़े हैं। पिछले साल 700 रुपए किलो बिकने वाला पीतल का सूप इस बार 1100 रुपए किलो तक पहुंच गया है।पूरी खबर पढ़ें... 3- बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों का हंगामा, सपाई बोले- नगर निगम पहले बसाने की व्यवस्था करे, फिर हटाए वाराणसी के बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मामला एक बार फिर गरमा गया है। गुरुवार को नगर निगम की टीम के आने की सूचना पर दुकानदारों ने कॉम्प्लेक्स में ताला लगा दिया। दुकानदारों को आशंका है कि नगर निगम की टीम यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकती है।सूचना पर सपा नेता किशन दीक्षित और लालू यादव भी मौके पर पहुंच गए।पूरी खबर पढ़ें... 4-वाराणसी की हवा बेहद खराब, AQI 315 पहुंचा:पटाखों के साथ निर्माण कार्यों की धूल भी बढ़ा रही प्रदूषण वाराणसी में मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन शहर की हवा लगातार खराब हो रही है। गुरुवार सुबह काशी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 315 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों की सेहत पर असर पड़ने का खतरा है। खासकर अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़ें... 5-काशी में 11 लाख दीपों से जगमगाएंगे 84 घाट:देव दीपावली पर ड्रोन शो, लेजर लाइटिंग और ग्रीन आतिशबाजी काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली इस बार और भव्य होगी। गंगा के 84 घाटों से लेकर शहर के 100 से अधिक कुंडों तक दीपों की रोशनी से काशी जगमगाएगी। 24 नवंबर को होने वाले आयोजन में 11 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है। आसमान में ड्रोन शो, ग्रीन आतिशबाजी और लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र होंगे।पूरी खबर पढ़ें… 6-भाजपा नेता बोले- 2029 में बनारस से चुनाव लड़ूंगा:मुख्तार अंसारी नहीं होते तो 2009 में मुझे कोई नहीं हरा पाता वाराणसी के पूर्व सासंद और भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा का; डॉ राजेश मिश्रा के फेसबुक अकाउंट से मंगलवार की रात एक फोटो शेयर हुई तो राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया था। इसके बाद उन्होंने बातचीत में बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने कहा- मैं बीजेपी में हूं मुझे बीजेपी से लड़ना होगा तब भी बनारस का आधे से ज्यादा मुसलमान मुझे वोट दे देगा। हम तो तैयार बैठे हैं चुनाव लड़ने के लिए बनारस से।' पूरी खबर पढ़ें... 7-वाराणसी में 18 केंद्रों पर होगी सहायक आचार्य परीक्षा:19-20 नवंबर को 4 पालियों में 31 हजार अभ्यार्थी होंगे शामिल अगले सप्ताह वाराणसी में 31 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की आवाजाही रहेगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक आचार्य चयन परीक्षा-2026 के लिए शहर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 19 और 20 नवंबर को दो दिन होगी। दोनों दिनों में कुल 31,467 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए आयोग ने केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें... 8-शास्त्री' BA समकक्ष, TGT फॉर्म में विकल्प नहीं:संपूर्णानंद के 2-3 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन पर संकट शास्त्री की डिग्री BA के बराबर, आचार्य की डिग्री MA के समकक्ष है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश की TGT भर्ती-2026 के ऑनलाइन आवेदन में शास्त्री डिग्रीधारियों के लिए अलग विकल्प नहीं दिया गया। इससे संस्कृत विषय के हजारों अभ्यर्थियों के आवेदन पर संकट खड़ा हो गया है। चार साल बाद निकली 17,735 पदों की भर्ती में संस्कृत के 1,289 पद हैं। पूरी खबर पढ़ें... 9-तुलसी घाट पर होगी 500 साल पुरानी नागनथैया लीला:कालिया नाग के फन पर बांसुरी बजाएंगे कन्हैया काशी में शुक्रवार को भक्ति, आस्था और अद्भुत परंपरा का संगम देखने को मिलेगा। तुलसी घाट पर पांच शताब्दियों से चली आ रही विश्वप्रसिद्ध नागनथैया लीला का मंचन होगा। गंगा की लहरों के बीच जब भगवान श्रीकृष्ण कालिया नाग के विशाल फन पर बांसुरी बजाते हुए प्रकट होंगे तो पूरा घाट 'हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठेगा। पूरी खबर पढ़ें... 10-चिंगारी से लगी आग,दो बाइक और घरलू सामान जला:खेत में काम करने गया था परिवार वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के दबेथुआ दौलतिया गांव में गुरुवार को चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा राशन, बिस्तर, चारपाई और दो मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गईं। घटना में परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ।पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ शुरू किया पोस्टर अभियान:सुल्तानपुर में होर्डिंग लगाकर अपराध का उठाया मुद्दा, NCRB के आंकड़ों पर घेरा
    Next Article
    छठ पूजा आज नहाय-खाय के साथ शुरू:4 दिन चलेगा पर्व, मथुरा में पूर्वांचल समिति के पदाधिकारियों ने घाटों पर व्यवस्था देखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment