Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा से चुनाव लड़ेंगे डॉ. संजयन, लखनऊ में सदस्यता ली:गोरखपुर में कार से उतारा BJP का झंडा, MLC चुनाव में प्राइवेट स्कूलों को आधार बनाया

    8 hours ago

    1

    0

    पिछले लगभग 4 सालों से भाजपा में सक्रिय रहकर टिकट का दावा कर रहे डा. संजयन त्रिपाठी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद संजयन ने अपना दुख व्यक्त किया था। इसके बाद अपनी कार से BJP का झंडा सार्वजनिक रूप से हटा दिया। अब लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सूत्रों की मानें तो अब वह सपा से गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी होंगे। हालांकि सपा ने कमलेश यादव को टिकट दिया है लेकिन उन्होंने अभी तक नामांकन नहीं किया है। प्राइवेट स्कूलों को आधार बनाया डॉ. संजयन त्रिपाठी विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं। देवरिया जिले के मठलार डिग्री कॉलेज में वह हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष भी हैं। उनके करीबी रिश्तेदार भी स्कूलों की श्रृंखला का संचालन करते हैं। खुद शिक्षक होने और शैक्षणिक संस्थाओं का संचालक होने के नाते उन्हें मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। एडेड विद्यालयों की तुलना में निजी विद्यालयों के शिक्षकों की संख्या अधिक है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पहले आए थे भाजपा में डा. संजयन त्रिपाठी ने 2022 में भाजपा की सदस्यता ली थी। 2023 में गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव होने थे। वह टिकट के दावेदार थे लेकिन अंत समय में टिकट देवेंद्र प्रताप सिंह को मिला। टिकट की घोषणा होने के बाद डा. त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया। इससे पहले वह दो बार यह चुनाव लड़ चुके थे और दोनों ही बार इसी प्रत्याशी के सामने रनर रहे थे। 2010 में पहली बार डा. त्रिपाठी यह चुनाव लड़े थे। उस समय देवेंद्र प्रताप सिंह सपा के कैंडिडेट थे। उन्होंने दूसरी बाद जीत हासल की थी। डा. संजयन त्रिपाठी दूसे स्थान पर रहे। अगले चुनाव में यानी 2016 में वह फिर निर्दल प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आए और इस बार भी वह दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने उनका समर्थन किया था। इस बार टिकट नहीं मिला तो हो गए निराश डा. संजयन को आश्वासन था कि उन्हें शिक्षक एमएलसी के लिए टिकट दिया जाएगा। लेकिन इस क्षेत्र से तीन बार शर्मा गुट से एमएलसी रहे ध्रुव त्रिपाठी को टिकट मिल गया। शर्मा गुट आमतौर पर किसी पार्टी के बैनर तले चुनाव नहीं लड़ता था लेकिन निजी विद्यालयों के वोटरों की संख्या अधिक होने के बाद शर्मा गुट से तीन बार एमएलसी रहे ध्रुव त्रिपाठी ने राजनीतिक दल का हाथ थाम लिया। उधर, टिकट न मिलने से डा. संजयन त्रिपाठी निराश हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत कष्ट है। इसके बाद उन्होंने पूरी ताकत से नामांकन किया है। अब सार्वजनिक रूप से भाजपा का झंडा भी अपनी गाड़ी से उतार दिया। फेसबुक पेज के बायो से भी भाजपा का नाम और तस्वीरें हट चुकी हैं। जानिए कब-कब चुनाव लड़े डा. संजयन त्रिपाठी -------------------- ये खबर भी पढ़ें… जिस लड़की पर मरता था, उसी ने मार डाला:सिद्धार्थनगर में मां बोली- बहू आई तो लगा खुशियां लाएगी, क्या पता था वही कातिल बनेगी सिद्धार्थनगर में सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद 11वीं का स्टूडेंट 12वीं क्लास की लड़की को दिल दे बैठा। थोड़े ही दिनों में दोनों एक-दूसरे के दीवाने हो गए। परिवारवालों ने दोनों की शादी करा दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने 19 साल छोटे प्रेमी संग जान दी:बहराइच के होटल में फंदे से झूले, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर डाली थी रील
    Next Article
    संत प्रेमानंद से दीक्षा लेकर 16 साल का लड़का लापता:वृंदावन में मां-बाप बोले- मेरा बेटा वापस कर दो, आश्रम के बाहर धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment