Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने 19 साल छोटे प्रेमी संग जान दी:बहराइच के होटल में फंदे से झूले, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर डाली थी रील

    6 hours ago

    1

    0

    बहराइच में गुरुवार देर शाम होटल में एक महिला ने 19 साल छोटे प्रेमी के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों 22 सितंबर से खुद को पति पत्नी बताकर रुके हुए थे। दिनभर कोई हलचल न होने पर होटल के स्टाफ ने गुरुवार शाम को दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद अनहोनी की आशंका पर कोतवाली पुलिस को सूचनी दी गई। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर दोनों की लाश फंदे पर लटके मिले। महिला की लाश दुपट्टे से लटकी थी, जबकि युवक ने गमछे के सहारे फंदा लगाया था। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की। मौके से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के सामने स्थित अवध कैलाश होटल का है। शुक्रवार को पड़ताल के दौरान मृतक युवक के इंस्टाग्राम पर एक रील मिली। जो बुधवार को पोस्ट की गई थी। जिसमें रिंकू महिला के साथ नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना भी बज रहा है। युवक श्रावस्ती का रहने वाला है, जबकि महिला गौतम बुद्ध नगर की रहने वाली है। दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला गौतमबुद्ध नगर निवासी रहने वाली पिंकी (46) शादीशुदा थी। पति का नाम विजय शर्मा है। वो कैटरिंग का काम करते हैं। परिवार में एक बेटा जीवांश (5) व 10 साल की बेटी है। श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा माफी के मजरा हसनापुर का रहने वाला रिंकू (27) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई की शादी हो चुकी है जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। छोटा भाई घर पर रहकर पढ़ाई करता है। रिंकू भी बिजली मैकेनिक का काम करता था। पति बोला- पिंकी घर से पैसे जेवर निकली थी पत्नी के सुसाइड की सूचना पर पिंकी के पति विजय बहराइच पहुंचे। विजय ने बताया कि रिंकू हमारे घर के सामने किराए पर रहता था। इसी दौरान हम लोगों से इसकी पहचान हुई। रिंकू पिंकी को पहले बहन मानता था। 14 सितंबर को पत्नी घर से एक लाख नगद व जेवर समेत करीब तीन लाख की का सामान लेकर चली गई। शाम को 6:11 बजे उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद 30 सितम्बर को रिंकू के फोन से उसने कॉल कर कहा था कि 80 हजार रुपए रिंकू के फोन पर ऑनलाइन भेज दो। इसके बाद ये हमें नोएडा आकर छोड़ देगा। रिंकू के पिता बोले- 11 जुलाई को हुई थी बेटे की शादी रिंकू की मौत की सूचना पर पिता पतिराम यादव परिवार के साथ बहराइच पहुंचे। मृतक रिंकू के चचेरे भाई राम प्रगट यादव ने बताया- रिंकू नोएडा में ठेके पर लाइनमैन का काम करता था। इसी साल 11 जुलाई को उसकी शादी हुई थी। दुल्हन की विदाई नहीं कराई गई थी। वो एक अगस्त को यहां से नोएडा चला गया था। नोएडा पहुंचते ही किया था कॉल नोएडा पहुंचने पर उसने फोन करके परिवार को सूचना दी थी कि हम पहुंच गए हैं। उसके बाद से उससे हमारी कोई बात नहीं हुई। गुरुवार को पुलिस ने प्रधान को सूचना दी कि रिंकू की लाश होटल में मिली है। जिसके बाद हमें घटना के बारे में पता चला। उसके साथ जिस महिला ने जान दी है, उसके बारे में हम लोग कुछ नहीं जानते। न ही उसने कभी इसके बारे में बताया था। मरने से एक दिन पहले कमरे में रील बनाई पड़ताल के दौरान रिंकू के इंस्टाग्राम पर एक रील मिली है जो मरने से एक दिन पहले की बताई जा रही है। रील उसी कमरे की है जिसमें दोनों ने सुसाइड किया है। रील में रिंकू पिंकी के साथ नजर आ रहा है। हरियाणवी गाने पर दोनों एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। सीओ बोले- कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला सीओ नारायण दत्त मिश्रा ने बताया- होटल के कमरे की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे दोनों की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पा रहा है। परिवार के लोग भी दोनों के रिश्तों के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस होटल के रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही बाकी एंगल पर भी जांच कर रही है। होटल में बताया- नौकरी के सिलसिले में आए हैं होटल स्टाफ के मुताबिक, दोनों ने प्राइवेट जॉब करने की जानकारी दी थी। दोनों कमरा नंबर 201 में रुके थे। सुबह नाश्ता करने के बाद दोनों ने खाने-पीने का कोई ऑर्डर नहीं दिया। इस पर ही हम लोगों को शक हुआ था। रात करीब 8 बजे पुलिसवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। बहराइच के अवध कैलाश होटल के कमरा नंबर 201 में गुरुवार देर शाम आठ बजे एक युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ---- ये खबर भी पढ़ें आकाश आनंद ने बुआ मायावती से माफी मांगी:कहा- दूसरी पार्टी जॉइन नहीं कर रहा, ससुर को निकालने का आपका फैसला सही मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने के 22 दिन बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने शुक्रवार को मायावती से माफी मांगी। कहा- आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं। मेरी बुआ मां भी हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP पार्षद की युवक-युवती ने 30 सेकेंड में चुराई बाइक:गोरखपुर में ऑफिस के बाहर से लेकर भागे, CCTV आया सामने
    Next Article
    सपा से चुनाव लड़ेंगे डॉ. संजयन, लखनऊ में सदस्यता ली:गोरखपुर में कार से उतारा BJP का झंडा, MLC चुनाव में प्राइवेट स्कूलों को आधार बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment