Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी नौकरी नहीं लगी तो युवक ने दी जान:कानपुर में फंदे से लटका मिला शव, भाई बोला- कई सालों से तैयारी कर रहा था

    55 minutes ago

    1

    0

    कानपुर के काकादेव में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवक ने सफलता न मिलने से परेशान होकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला। काफी देर तक कमरे से आवाज नहीं आने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर देखा तो बेटे का शव लटकता देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पिता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची काकादेव पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कई साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे थे तैयारी घटना काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की है। यहां नवलकिशोर पांडेय का परिवार रहता है। परिवार में उनकी पत्नी नीलम पांडेय, बड़ा बेटा हिमांशु पांडेय (36) और छोटा बेटा प्रियांशु हैं। प्रियांशु एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक, हिमांशु पिछले कई वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनका लक्ष्य सरकारी नौकरी हासिल करना था। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन कई बार कोशिश के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली। इस वजह से वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। कमरे से आवाज नहीं आई तो मां को हुई चिंता परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान हिमांशु अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो मां नीलम को चिंता हुई। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया और हिमांशु को कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर बेटे का शव फंदे से लटकता देखकर उनकी चीख निकल गई। दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा, लेकिन हो चुकी थी मौत मां की चीख सुनकर पिता नवलकिशोर, परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर हिमांशु को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। छोटे भाई प्रियांशु ने बताया कि हिमांशु कई साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। सरकारी नौकरी के लिए लगातार प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने से वह परेशान रहते थे। नौकरी नहीं लगने को लेकर वह अक्सर चिंता में रहते थे। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। काकादेव थाने का पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे और आसपास के स्थान की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की:नोएडा प्रोटेस्ट केस, डीएम को 5 लाख मुआवजा देने का आदेश; हिंसा भड़काने का आरोप था
    Next Article
    विकसित मेरठ की तस्वीर का वीडियो सामने आया:दिल्ली, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे के ऊपर दौड़ती नजर आई रैपिडट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment