Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 25 सेमी घटा:मऊ में नदी 69.05 मीटर पर, तटवर्ती क्षेत्रों में कटान जारी

    6 hours ago

    1

    0

    सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 25 सेंटीमीटर कम हुआ है, जिससे यह 69.05 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि, नदी अभी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 85 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, लेकिन तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। गुरुवार सुबह आठ बजे तक जलस्तर स्थिर रहने के बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सरयू का जलस्तर 69.30 मीटर था, जो गुरुवार शाम चार बजे तक घटकर 69.05 मीटर हो गया। जलस्तर में कमी के बावजूद नदी की लहरें उग्र बनी हुई हैं, जिससे तटवर्ती इलाकों में हलचल मची है। सरहरा पुरवे के सामने सरयू नदी उपजाऊ भूमि का तेजी से कटान कर रही है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं, क्योंकि नदी सीधे पुरवे की ओर बढ़ रही है। इस स्थान पर कटान रोकने के लिए कोई कार्य न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं, जलस्तर बढ़ने से परमहंस बाबा कुटी के सामने कटान रुक गई थी, लेकिन जलस्तर कम होने पर इसके दोबारा शुरू होने की आशंका है। वर्तमान में आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग और सरयू नदी के बीच की दूरी लगभग 100 मीटर से भी कम रह गई है। यदि कटान जारी रही, तो राज्यमार्ग पर भी खतरा मंडरा सकता है। इसके अतिरिक्त, नगर के ऐतिहासिक धरोहरों जैसे शाही मस्जिद, खाकी बाबा की कुटी, मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, रामजानकी मंदिर और लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले सहित अन्य पर भी नदी के रौद्र रूप से खतरा बना हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए, सिंचाई विभाग मऊ और बाढ़ खंड आजमगढ़ ने बंधों की निगरानी बढ़ा दी है। कर्मचारियों को बंधों पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फांसी का फंदा लेकर पहुंचे सपाई, पुलिस घसीटकर ले गई:लखनऊ में बसों की छत पर चढ़े, बोले- अखिलेश कलियुग के कन्हैया
    Next Article
    20 साल पुराने कब्जे पर चला बुलडोजर:गोंडा में ढाई बीघा सरकारी जमीन खाली, 6 अवैध दुकानें ध्वस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment