Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुसराल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:ललितपुर में भाई ने ससुरालियों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया

    4 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में रविवार सुबह एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे में लटका देखा तो उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि पत्नी के मायके से न आने और ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया। यह घटना कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला रैदासपुरा में हुई। 40 वर्षीय जितेंद्र रजक पुत्र भरत रजक रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे में गए और अंदर से कुंडी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो उनका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर जितेंद्र को फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि जितेंद्र की शादी को 18 साल हो चुके थे और उनके चार बच्चे (तीन बेटियां, एक बेटा) हैं। करीब दस दिन पहले उनकी पत्नी चारों बच्चों के साथ अपने माता-पिता के पास दिल्ली चली गई थी। जितेंद्र उन्हें वापस लाने के लिए 12 जून को दिल्ली गए थे। भाई के अनुसार, दिल्ली में ससुरालियों ने जितेंद्र को पत्नी और बच्चों से मिलने नहीं दिया और उनके साथ मारपीट भी की। इस घटना से क्षुब्ध होकर जितेंद्र 13 जून शनिवार रात करीब 11 बजे घर लौटे। इसके बाद रविवार सुबह उन्होंने आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में 64.14 करोड़ के फ्लाईओवर का शिलान्यास:विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया, सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ
    Next Article
    लखनऊ में 'विजयोत्सव' समारोह, 148 प्रतिभाएं सम्मानित:क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति ने किया आयोजन, मंत्री भी रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment